facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक निफ्टी के डेरिवेटिव्स अनुबंधों का निपटान अब गुरुवार के बजाय शुक्रवार को होगा

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 10:58 PM IST
Stock Market Today

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बैंक निफ्टी डेरिवेटिव्स अनुबंधों का निपटान गुरुवार के बजाय शुक्रवार को किए जाने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 7 जुलाई से प्रभावी होगा और बैंकिंग क्षेत्र के सूचकांक के साप्ताहिक एवं मासिक वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) अनुबंधों के लिए लागू होगा। पहली शुक्रवार की एक्सपायरी 14 जुलाई, 2023 को होगी।

एनएसई का डेरिवेटिव सेगमेंट में दबदबा है। हालांकि बीएसई को भी घटे हुए अनुबंध आकारों और शुक्रवार की एक्सपायरी के साथ अपने सेंसेक्स तथा बैंकेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों को पुन: पेश किए जाने के बाद अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि मंगलवार को बीएसई का शेयर 1.7 प्रतिशत गिरकर 567 रुपये पर बंद हुआ।

ऐक्सिस सिक्योरिटीज में टेक्नीकल ऐंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के एसवीपी राजेश पालविया ने कहा, ‘यह बदलाव लॉट आकार और विकल्प अनुबंधों के निपटान दिवस में बदलाव के लिए बीएसई के कदम की प्रतिक्रिया है। निवेशक के नजरिये से, ध्यान देने लायक एक मुख्य बिंदु कारोबार है, और एनएसई अभी भी बीएसई के मुकाबले बाजार भागीदारी के मामले में काफी बेहतर है। इसलिए उसका दबदबा बरकरार रहने की संभावना है।’

पिछली साप्ताहिक एक्सपायरी में, बीएसई ने अपने नए तरीके से पेश किए गए डेरिवेटिव अनुबंधों के लिए 69,422 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया, जिससे पूर्ववर्ती सप्ताह के मुकाबले करीब चार गुना की तेजी का पता चलता है। यह एनएसई द्वारा दर्ज कारोबार का अभी भी महज एक छोटा हिस्सा है। एनएसई के लिए यह आंकड़ा 250 लाख करोड़ रुपये के आसपास है।

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट में शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘बैंक निफ्टी की एक्सपायरी का दिन शुक्रवार किए जाने के एनएसई के निर्णय को दो नजरियों से देखा जा सकता है।

पहला, बीएसई एफऐंडओ अनुबंध का निपटान पहले से ही शुक्रवार को होता है और एनएसई के मुकाबले कम शुल्कों की वजह से उसे कारोबारियों के बीच लोकप्रियता भी हासिल हुई है।

इस प्रतिस्पर्धी बढ़त का मुकाबला करने के लिए एनएसई ने एक्सपायरी दिन में बदलाव लाने की पेशकश की है। दूसरा, एनएसई द्वारा फिननिफ्टी के नए एक्सपायरी दिन के पिछले सफल प्रयोग से भी इस निर्णय को ताकत मिली है।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement