facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जल्द आएगा Baazar Style Retail का IPO, झुनझुनवाला का लगा है पैसा

Advertisement

Baazar Style Retail IPO: कंपनी ताजा इश्यू से प्राप्त राशि, जो कि 135 करोड़ रुपये है, का उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Last Updated- August 20, 2024 | 8:04 PM IST
Jhunjhunwala Portfolio's stock

Baazar Style Retail IPO: कोलकाता की वैल्यू फैशन रिटेलर कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ बहुत ही जल्द दलाल स्ट्रीट पर दस्तक दे सकता है। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला समर्थित इस कंपनी का आईपीओ शुक्रवार, 30 अगस्त या सोमवार, 2 सितंबर को शुरू होने की उम्मीद है। इश्यू का प्राइस बैंड सोमवार, 26 अगस्त या मंगलवार, 27 अगस्त को जारी किया जा सकता है।

Baazar Style Retail ने मार्च में जमा किया था DRHP

बाजार स्टाइल रिटेल ने मार्च में अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया। DRHP के अनुसार, इस आईपीओ में 185 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू और बिक्री के प्रस्ताव (OFS) के माध्यम से प्रमोटर समूह संस्थाओं और अन्य बिक्री शेयरधारकों द्वारा 1.68 करोड़ शेयर बेचने का प्रस्ताव शामिल है। ऑफर में पात्र कर्मचारियों के लिए सदस्यता लेने का प्रावधान भी शामिल है। एक्सिस कैपिटल, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज और जेएम फाइनेंशियल बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

रेखा झुनझुनवाला OFS के तहत बेचेंगी शेयर

भारत का वारेन बफेट और बिग बुल के रूप में पहचान बनाने वाले शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने OFS में 27.23 लाख इक्विटी शेयर बेचने की योजना बनाई है। इंटेंसिव सॉफ्टशेयर प्राइवेट लिमिटेड 22.40 लाख शेयर बेचने का इरादा रखती है और इंटेंसिव फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड 14.87 लाख शेयर बेचेगी।

OFS में भाग लेने वाले अन्य शेयरहोल्डर्स में चंदुरकर इन्वेस्टमेंट्स, सुब्रतो ट्रेडिंग एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, रजनीश गुप्ता, मधु सुराणा, सबिता अग्रवाल, रेखा केडिया, शकुंतला देवी और डी के सुराणा एचयूएफ शामिल हैं, जो अपने शेयर बेचेंगे।

Also read: ताबड़तोड़ तेजी के बाद ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 6% फिसला, इस वजह से आई गिरावट

Baazar Style Retail ने घटाया आईपीओ का साइज

अगस्त में, बाजार स्टाइल रिटेल ने प्री-आईपीओ राउंड में वोल्राडो वेंचर्स पार्टनर्स फंड II (Volrado Ventures Partners Fund II) से 37 करोड़ रुपये हासिल किए। परिणामस्वरूप, कंपनी के आईपीओ का आकार 185 करोड़ रुपये से घटकर 148 करोड़ रुपये हो गया है। बाजार स्टाइल रिटेल पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वैल्यू रिटेल बाजार में प्रमुख कंपनियों में से एक है। 31 दिसंबर, 2023 तक 9 राज्यों के 140 शहरों में कंपनी के 153 स्टोर फैले हैं।

IPO से मिले धन का उपयोग कर्ज चुकाने में होगा

कंपनी ताजा इश्यू से प्राप्त राशि, जो कि 135 करोड़ रुपये है, का उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। DRHP के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में ऑपरेशन से 787.9 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.4 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement