facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले हफ्ते से जब बेचें तब पैसा, T+0 सेटलमेंट का बीटा वर्जन होगा लागू

Advertisement

बाजार नियामक ने कहा कि निपटान चक्र घटाने से लागत कम होगी और कार्य में दक्षता के अलावा निवेशकों से लिए जाने वाले शुल्क में पारदर्शिता आएगी।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:53 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने कारोबार के दिन ही (टी प्लस जीरो) वैकल्पिक आधार पर ​निपटान का बीटा वर्जन लागू करने के लिए गुरुवार को दिशानिर्देश जारी किए। नई व्यवस्था 28 मार्च से लागू हो जाएगी। यह इक्विटी कैश मार्केट में मौजूदा टी प्लस वन निपटान चक्र के अतिरिक्त होगा। यह विकल्प दिन में 1.30 बजे तक किए गए कारोबार के लिए ही उपलब्ध होगा।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि इक्विटी कैश मार्केट के मौजूदा निपटान चक्र के अतिरिक्त टी प्लस जीरो निपटान चक्र का बीटा वर्जन वैकल्पिक आधार पर लागू करने के लिए व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था 25 शेयरों तक सीमित रहेगी और इसके साथ ब्रोकरों की भी सीमित संख्या रहेगी।

बाजार नियामक ने कहा कि निपटान चक्र घटाने से लागत कम होगी और कार्य में दक्षता के अलावा निवेशकों से लिए जाने वाले शुल्क में पारदर्शिता आएगी। साथ ही क्लियरिंग कॉरपोरेशन में जोखिम प्रबंधन मजबूत होगा और प्रतिभूति बाजार का इकोसिस्टम भी।

सेबी ने मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशन को परिचालन से जुड़े अतिरिक्त दिशानिर्देश मसलन ट्रेडिंग, क्लियरिंग व जोखिम प्रबंधन के लिए व्यवस्था सामने रखने को कहा है। वे बार-बार पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) भी जारी करेंगे। नियामक ने कहा कि वह हितधारकों से आगे भी संपर्क जारी रखेगा।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement