facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम को मिला 1.12 गुना सब्सक्रिप्शन

Advertisement

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की इकाई भारती हेक्साकॉम ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से लगभग 1,924 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Last Updated- April 04, 2024 | 9:49 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:

Bharti Hexacom IPO: भारती हेक्साकॉम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन गुरुवार को 1.12 गुना बोलियां मिलीं। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला आईपीओ है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, भारती हेक्साकॉम को शुरुआती शेयर बिक्री में 4,12,50,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4,62,41,546 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 1.15 गुना, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.71 गुना बोलियां मिलीं। वहीं, पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के हिस्से को 82 प्रतिशत आवेदन मिले। भारती एयरटेल की इकाई भारती हेक्साकॉम ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से लगभग 1,924 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 542-570 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

भारती हेक्साकॉम का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसलिए इससे होने वाली आमदनी का कोई हिस्सा कंपनी को नहीं मिलेगा। फिलहाल, प्रवर्तक भारती एयरटेल के पास 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया के पास है। कंपनी को ऊपरी मूल्य दायरे पर आईपीओ से 4,275 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 9:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement