facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Hexacom IPO: आगाज पर चमका भारती हेक्साकॉम, 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

Advertisement

Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सहायक भारती हेक्साकॉम फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं मुख्य रूप से दो सर्कल राजस्थान और पूर्वोत्तर में मुहैया कराती है।

Last Updated- April 12, 2024 | 10:19 PM IST
आगाज पर चमका भारती हेक्साकॉम, 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज,Bharti Hexacom shines on debut, registers 43 percent growth

Bharti Hexacom IPO: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती हेक्साकॉम का शेयर शुक्रवार को सूचीबद्धता पर 54 फीसदी चढ़ गया। 880 रुपये के उच्चस्तर को छूने के बाद यह शेयर अंत में अपने इश्यू प्राइस 570 रुपये के मुकाबले 43 फीसदी की बढ़त के साथ 814 रुपये पर बंद हुआ।

शेयर के शानदार आगाज से पहले कंपनी के 4,275 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को करीब 30 गुना आवेदन मिले थे। पिछले साल अप्रैल में मैनकाइंड फार्मा के 4,326 करोड़ रुपये के बाद यह सबसे बड़ा आईपीओ था।

भारती एयरटेल की सहायक भारती हेक्साकॉम फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं मुख्य रूप से दो सर्कल राजस्थान और पूर्वोत्तर में मुहैया कराती है। उसके पास कुल ग्राहकों का करीब 7 फीसदी है।

जेएम फाइनैंशियल ने खरीद की रेटिंग और 790 रुपये की लक्षित कीमत के साथ इसका कवरेज शुरू किया है। औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीयू) और परिचालन लाभ (एबिटा) में अनुमानित तौर पर मजबूत वृद्धि के कारण ब्रोकरेज ने यह कदम उठाया है। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा कि भारती हेक्साकॉम का एआरपीयू सालाना 10 फीसदी चक्रवृद्धि की रफ्तार से बढ़ेगा जिसकी वजह भारती एयरटेल की प्रीमियम की रणनीति है।

भारती हेक्साकॉम का वित्त वर्ष 24-26/वित्त वर्ष 24-30 का एबिटा सीएजीआर करीब 17 फीसदी/15 फीसदी रह सकता है। हमने भारती हेक्साकॉम के लिए खरीद की रेटिंग के साथ 790 रुपये की लक्षित कीमत दी है। निवेश बैंकरों ने कहा कि शानदार आगाज से नई शेयर बिक्री को लेकर मनोबल सुधारने में मदद मिलेगी जिस पर स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली के बीच मार्च में शेयरों की कमजोर लिस्टिंग के कारण असर पड़ा है।

खुदरा निवेशकों ने इसमें बहुत ज्यादा आवेदन नहीं किया और उनके लिए आवंटित कोटे में कम आवेदन मिले। कंपनी में भारती एयरटेल की हिस्सेदारी 70 फीसदी है।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement