facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारी खरीद-फरोख्त से 12 फीसदी चढ़ा BHEL, शेयर 8 साल के रिकॉर्ड हाई पर

Advertisement

BHEL Stocks: कंपनी का शेयर कारोबारी सत्र में 271.20 रुपये के उच्चस्तर को छू गया। इसने 5 फरवरी, 2024 के पिछले उच्चस्तर 243.30 रुपये को पार कर लिया।

Last Updated- March 04, 2024 | 10:29 PM IST
BHEL

BHEL Stocks: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का शेयर आठ साल के उच्चस्तर 264.70 रुपये को छू गया। भारी खरीद-फरोख्त के बीच सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई के कारोबारी सत्र में 12 फीसदी चढ़ गया।

इस शेयर में तीव्र उछाल इस रिपोर्ट के बाद आई कि एनटीपीसी की तरफ से सिंगरौली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मंजूर 17,195.3 करोड़ रुपये की निवेश योजना के लिए बीएचईएल अकेला बोलीदाता है। हालांकि बीएचईएल ने स्पष्ट किया कि बोली जमा कराने का मतलब यह नहीं है कि उसे ऑर्डर मिल ही गया।

कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा है कि बीएचईएल ने एनटीपीसी की निविदा के लिए 12 दिसंबर, 2023 को कीमत संबंधी बोली जमा कराई थी जो सामान्य कारोबारी गतिविधि है। अभी बीएचईएल को इस परियोजना से संबंधित कोई ऑर्डर नहीं मिला है।

कंपनी का शेयर कारोबारी सत्र में 271.20 रुपये के उच्चस्तर को छू गया। इसने 5 फरवरी, 2024 के पिछले उच्चस्तर 243.30 रुपये को पार कर लिया। यह शेयर अगस्त 2015 के बाद के सर्वोच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसकी तुलना में एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 73,872 पर बंद हुआ।

इस शेयर में औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम आज करीब आठ गुना उछल गया। एनएसई व बीएसई पर आज बीएचईएल के कुल 25.77 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। यह शेयर लगातार पांचवें दिन चढ़ा और इस अवधि में कुल 22 फीसदी की बढ़ोतरी तब दर्ज की गई जब बीएचईएल ने कोल इंडिया के साथ संयुक्त उद्यम करार पर हस्ताक्षर किए, जो कोयले से चलने वाले 2,000 टन प्रतिदिन वाले अमोनियम नाइट्रेट प्लांट के लिए है।

कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया इस परियोजना के तहत सालाना उत्पादन के कम से कम 75 फीसदी अमोनियम नाइट्रेट की खरीद सुनिश्चित करेगी जो गुणवत्ता व कीमत को लेकर आपसी सहमति से तय शर्तों के मुताबिक होगा। इसमें 51 फीसदी शेयरधारिता कोल इंडिया के पास जबकि बाकी 49 फीसदी बीएचईएल के पास होगी।

नवंबर से बीएचईएल का शेयर 124 फीसदी उछला है, जिसकी वजह वित्तीय प्रदर्शन में सुधार और मजबूत ऑर्डर बुक है। 31 दिसंबर, 2023 को बीएचईएल की ऑर्डर बुक 1.09 लाख करोड़ रुपये थी जो मध्य अवधि में राजस्व का संकेत देती है।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement