facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T+0 सेटेलमेंट पर बोलीं SEBI प्रमुख बुच, वैश्विक स्तर पर सबसे पहले कुछ करना मुश्किल भरा

Advertisement

वैश्विक स्तर पर सबसे पहले कुछ हासिल करने लिए काफी मशक्कत करनी होती है और यह ठीक वैसा ही है जैसा कि ‘प्याज की परत-दर-परत’ उतारना।

Last Updated- March 31, 2024 | 11:42 PM IST
Madhabi Puri Butch

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच ने कहा है कि टी+0 निपटान यानी सौदे वाले दिन ही कारोबारी निपटान लागू करने की उपलब्धि हासिल करने में बहुत सारी समस्याओं का समाधान करना पड़ा और व्यक्तिगत स्तर पर असुविधाएं भी हुईं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सबसे पहले कुछ हासिल करने लिए काफी मशक्कत करनी होती है और यह ठीक वैसा ही है जैसा कि ‘प्याज की परत-दर-परत’ उतारना।

भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) के वार्षिक दीक्षांत समारोह में बुच ने यह भी कहा कि भारतीयों की वर्तमान पीढ़ी भारत को नई ऊंचाई पर देखने की राह पर है। उन्होंने शनिवार को 59वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईआईएमए के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरे सहकर्मी अक्सर मुझसे कहते हैं कि मेरे साथ समस्या का समाधान करना प्याज की परत-दर-परत उतारने जैसा है। इस प्रक्रिया में हर किसी के लिए समस्या होती है। लेकिन जब आप प्याज की परत-दर-परत उतारते हैं, तो आपको अचानक अहसास होता है कि ऐसी कोई समस्या बची नहीं है।’

दोनों एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई ने गुरुवार को चुनिंदा शेयरों के लिए वैकल्पिक आधार पर टी+0 या उसी दिन व्यापार निपटान का ‘बीटा’ संस्करण पेश किया। इस व्यवस्था में निवेशकों को फिलहाल 25 प्रतिभूतियों में लेनदेन का विकल्प दिया गया है। बुच ने कहा, हमने जो सही है उसे करने के मंत्र का दृढ़ता से पालन किया, चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, उन्होंने उसे हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि मेरा मंत्र बहुत सरल है। सही काम करो, चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो। कोई कसर न छोड़ो, चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो। इसमें अद्भुत बात यह है कि दस में से आठ बार आप वास्तव में सफल होते हैं। और दो बार जब आप ऐसा नहीं कर पाते, तो आपको बिल्कुल भी पछतावा नहीं होता।’

बुच ने कहा कि छात्र आगे बढ़ने के लिए अपना स्वयं का मंत्र खोजेंगे। इस मंत्र के साथ काम करना उनके लिए आसान होगा। सेबी प्रमुख छात्रों से यह भी कहा कि अगर उन्हें अपनी यात्रा सहज और सुखद लगती है तो वे ज्यादा न सोचें। ‘बस प्रवाह के साथ आगे बढ़ते चलें।’

बुच ने कहा कि उनकी पीढ़ी नए भारत के उदय में शामिल हुई और इस लिहाज से बहुत भाग्यशाली थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी नजर में आपकी पीढ़ी और भी अधिक भाग्यशाली है। आप नए भारत को ऊंचे मुकाम देखने की राह पर हैं।’

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement