facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

MSCI India इंडेक्स में बड़ा बदलाव; RVNL समेत 7 कंपनियां हुईं शामिल, बंधन बैंक बाहर

MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के इस सेगमेंट में बदलाव 30 अगस्त 2024 को कारोबार समाप्त होने पर प्रभावी हो जाएगा।

Last Updated- August 13, 2024 | 2:16 PM IST
MSCI सूचकांक में बढ़ा देसी बाजार का भार, चीन व भारत का अंतर घटकर 400 आधार अंक रह गया Weight of domestic market increased in MSCI index, difference between China and India reduced to 400 basis points

MSCI Global Index: वोडाफोन आइडिया और ऑयल इंडिया समेत सात कंपनियों को 30 अगस्त से MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। MSCI के लेटेस्ट इंडेक्स रिव्यू में यह जानकारी दी गई है।

इंडेक्स कंपाइलर MSCI के अनुसार, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया), ऑयल इंडिया, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स, रेल विकास निगम (RVNL), वोडाफोन आइडिया और ज़ाइडस लाइफसाइंसेज को MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल किया गया है।

घोषणा के मुताबिक़, MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के इस सेगमेंट में बदलाव 30 अगस्त 2024 को कारोबार समाप्त होने पर प्रभावी हो जाएगा। बंधन बैंक (Bandhan Bank) एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर हो जाएगा।

RVNL, डिक्सन, ऑइल इंडिया के शेयर चढ़े

इस खबर के बाद बीएसई पर रेल विकास निगम (RVNL) के शेयर 4.61 फीसदी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 3.29 फीसदी, ऑयल इंडिया के शेयर 3.21 फीसदी, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर के 1.95 प्रतिशत और प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर 1.46 फीसदी उछल गए।

हालांकि, वोडाफोन आइडिया और ज़ाइडस लाइफसाइंसेज के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। बता दें कि MSCI वैश्विक निवेश समुदाय के लिए महत्वपूर्ण निर्णय समर्थन उपकरण और सेवाओं का अग्रणी प्रदाता है।

MSCI ग्लोबल स्मॉलकैप इंडेक्स सूची में 27 फर्मों को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) में शामिल किया जाएगा। अतिरिक्त शेयरों में बजाज हिंदुस्तान शुगर, बंधन बैंक, गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स इंडिया, आईनॉक्स विंड एनर्जी और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस शामिल हैं।

ये शेयर एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से होंगे बाहर

कोचीन शिपयार्ड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, जयप्रकाश एसोसिएट्स, नेटवर्क18 मीडिया और दो अन्य स्मॉलकैप इंडेक्स की सूची से एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर हो जाएंगे।

First Published - August 13, 2024 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट