facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2025 में गोल्ड से बंपर कमाई… अब क्या करें? ब्रोकरेज ने बताया निवेशकों को अगला कदम

Advertisement

Gold price outlook: 2025 में अब तक 30% चढ़ चुका है सोना, लेकिन Motilal Oswal का कहना है कि बिना किसी नए बड़े ट्रिगर के कीमतों में अब और तेजी की संभावना नहीं है।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:38 AM IST
Gold

साल 2025 में अब तक सोने ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। निवेशकों को लगभग 30% तक का रिटर्न मिला है, जो शेयर बाजार समेत कई अन्य एसेट क्लास से कहीं ज्यादा है। वहीं, Nifty50 इंडेक्स सिर्फ 8% चढ़ पाया है। इस शानदार तेजी के पीछे मुख्य वजहें थीं – पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात, ट्रम्प की टैरिफ नीति और डॉलर की कमजोरी। निवेशकों ने रिस्क से बचने के लिए ‘सुरक्षित ठिकाना’ माने जाने वाले सोने की तरफ रुख किया। इसके साथ-साथ चांदी और प्लैटिनम की कीमतें भी चढ़ीं।

अब ब्रेक पर आ सकता है सोना: Motilal Oswal

लेकिन अब ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal का मानना है कि सोने की कीमत में और ज्यादा बढ़त की संभावना कम है। ब्रोकरेज ने कहा, “अब तक सोना 30% से ज्यादा बढ़ चुका है, और पिछले 25 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि Comex Gold ने एक साल में 32% से ज्यादा रिटर्न दिया हो।”

रिपोर्ट के मुताबिक, “अब बाजार को किसी नए और बड़े ट्रिगर की ज़रूरत है। जब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिलता, तब तक कीमतें एक सीमित दायरे में रह सकती हैं यानी कंसॉलिडेशन फेज़ में।”

यह भी पढ़ें: Post Office Schemes: आपने लगाया है पैसा? चेक करें 1 जुलाई से SSY, MIS, SCSS, PPF, NCS, KVP, FD पर कितना मिलने लगा ब्याज

तनाव घटने से सोने की चमक भी घटी

हाल ही में इज़राइल-ईरान तनाव में कमी और अमेरिका समेत कुछ देशों के बीच व्यापारिक समझौते के चलते वैश्विक अनिश्चितता कम हुई है। इसकी वजह से निवेशकों ने सोने से थोड़ी दूरी बना ली है। पहले, जब ट्रम्प की टैरिफ नीति का असर था और युद्ध का डर बना हुआ था, तब गोल्ड में काफी तेज़ी आई थी।

क्या करें निवेशक?

Motilal Oswal का मानना है कि फिलहाल तो सोने में बड़ी तेजी की संभावना कम है। लेकिन अगर भविष्य में कोई बड़ा, लंबी अवधि का ट्रिगर सामने आता है, तो फिर से निवेश का मौका बन सकता है। ब्रोकरेज ने तकनीकी निवेशकों के लिए सलाह दी है: “अगर सोने की कीमत ₹96,000 के नीचे टिकती है, तो लॉन्ग पोजीशन वालों को हेजिंग या एग्ज़िट करने पर विचार करना चाहिए।”

अभी कहां हैं गोल्ड के रेट?

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना इस समय लगभग $3,350 प्रति औंस के भाव पर ट्रेड हो रहा है। भारत में दिल्ली-NCR क्षेत्र में इसकी कीमत ₹98,550 प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement