facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC की दोनों कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को लगी 63,870 करोड़ रुपये की चपत

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 12:21 PM IST
HDFC Bank

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के शेयर में शुक्रवार को कारोबार के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली है। HDFC बैंक का शेयर (HDFC Bank Share) शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत तक लुढ़क गया। इस शेयर में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

बता दें कि यह गिरावट दरअसल एक रिपोर्ट के चलते आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मर्जर के बाद बनी एचडीएफसी से 15 से 20 करोड़ डॉलर (12.24 अरब से 16.34 अरब रुपये तक) की निकासी देखने को मिल सकती है।

नुवामा वेल्थ रिसर्च की रिपोर्ट में इसकी वजह बताई गई है। इसके अनुसार इंडेक्स एग्रीगेटर MSCI ने क्लाइंट्स को एक अपडेट में कहा है कि वह विलय की गई एचडीएफसी कंपनी के वेटेज की गणना के लिए 0.50 के एडजस्टमेंट फैक्टर का उपयोग करेगा।

हालांकि, नुवामा ने कहा कि MSCI इस घटनाक्रम की निगरानी करना जारी रखेगा और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर आगे की जानकारी देगा।

HDFC की दोनों कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट

इस रिपोर्ट के बाद एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक का शेयर 5.31 प्रतिशत लुढकर गिरकर 1635 रुपये पर आ गया। जबकि एचडीएफसी का शेयर (HDFC Share) 5.18 फीसदी गिरकर 2714 रुपये पर आ गया।

शुरुआती कारोबार के कुछ ही मिनटों में दोनों कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (market capitalization) करीब 63,870 करोड़ रुपये गिर गया।

वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में HDFC बैंक का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 12,594.5 करोड़ रुपये रहा। बैंक का रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत बढ़कर 34,552.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement