facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSCI की कवायद से देसी शेयरों में बड़ा निवेश मुमकिन

Advertisement

सकारात्मक संकेतों के बावजूद NHPC, NMDC, PNB और BHEL का शेयर सोमवार को PSU शेयरों में व्यापक बिकवाली के बीच काफी ज्यादा टूटा।

Last Updated- February 12, 2024 | 11:01 PM IST
These stocks including Vodafone, RVNL, Cochin Shipyard may soon be included in MSCI index, investors should keep an eye on this date Vodafone, RVNL, Cochin Shipyard समेत ये स्टॉक MSCI इंडेक्स में जल्द हो सकते हैं शामिल, निवेशक इस तारीख पर रखें नजर

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक एमएससीआई की ताजा पुनर्संतुलन कवायद से घरेलू बाजारों में करीब 1 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है। 

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में करीब आधा दर्जन शेयर जोड़े जा सकते हैं। इनमें एनएचपीसी (अनुमानित निवेश 22.3 करोड़ डॉलर), एनएमडीसी (18.6 करोड़ डॉलर), पंजाब नैशनल बैंक (18 करोड़ डॉलर) और बीएचईएल (15.6 करोड़ डॉलर) शामिल हैं। वै​श्विक सूचकांक प्रदाता इस बदलाव की घोषणा मंगलवार को बाजार खुलने से पहले करेगा। 

सकारात्मक संकेतों के बावजूद एनएचपीसी, एनएमडीसी, पीएनबी और बीएचईएल का शेयर सोमवार को पीएसयू शेयरों में व्यापक बिकवाली के बीच काफी ज्यादा टूटा। एनएचपीसी में करीब 16 फीसदी की गिरावट आई जबकि एनएमडीसी, पीएनबी और बीएचईएल में 5-5 फीसदी की नरमी दर्ज हुई। 

विश्लेषकों ने कहा कि शामिल किए जाने वाले शेयर उम्मीद के मुताबिक हैं और इस खबर को पहले ही समाहित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन शेयरों को एमएससीआई में शामिल किए जाने के दिन कीमतों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। एमएससीआई के पुनर्संतुलन के लिए समायोजन की तारीख 29 फरवरी तय की गई है।

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के प्रमुख अभिलाष पगारिया ने कहा कि भारत में विदेशी निवेशकों की तरफ से करीब 1 अरब डॉलर का पैसिव निवेश हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement