facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले हफ्ते शेयर बाजार में खुशियों की बारिश: दो कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट, एक देगी डिविडेंड और एक बोनस

Advertisement

Corporate Action This Week: अगले हफ्ते कंपनियों द्वारा स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और डिविडेंड की घोषणाएं की गई हैं जिनका फायदा रिकॉर्ड डेट पर शेयर होल्ड करने वालों को मिलेगा

Last Updated- December 06, 2025 | 7:27 PM IST
corporate actions
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आने वाला हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं दिख रहा। एक तरफ कुछ कंपनियां अपने शेयरों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर निवेशकों की जेब तक आसान रास्ता बनाने वाली हैं, तो दूसरी तरफ कुछ कंपनियां कैश रिवॉर्ड और अतिरिक्त शेयर देकर खुशियों की बारिश करने की तैयारी में हैं। बाजार में पहले से ही चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में कई कॉर्पोरेट फैसले निवेशकों की पोर्टफोलियो वैल्यू और मूड, दोनों पर बड़ा असर डाल सकते हैं। चाहे बात हो शेयरों को सस्ता करके ज्यादा लोगों की पहुंच में लाने की, या फिर बोनस और डिविडेंड के जरिए लॉयल निवेशकों को रिवॉर्ड देने की, अगले हफ्ते बाजार में गतिविधियां गर्म रहने वाली हैं। अब सभी की नजर इस पर है कि इन फैसलों का निवेशकों को कितना फायदा मिलेगा।

दो कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट

अगले हफ्ते दो कंपनियां अपने शेयरों को बांटने जा रही हैं। इसमें पहली कंपनी का नाम है Mrs. Bectors Food Specialities Ltd। कंपनी ने बताया है कि वह अपने शेयरों को 10 रुपये फेस वैल्यू से घटाकर 2 रुपये फेस वैल्यू में स्प्लिट कर रही है। इससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर आसानी से खरीदे जाने योग्य हो जाएंगे, क्योंकि स्टॉक स्प्लिट के बाद प्रति शेयर कीमत आमतौर पर फेस वैल्यू के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है।

दूसरी ओर, एग्रोकेमिकल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Bharat Rasayan Ltd ने भी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों को 5 रुपये फेस वैल्यू में बांटने का फैसला किया है। कंपनी काफी समय से केमिकल सेक्टर में मजबूत पकड़ रखती है और इसका स्टॉक हाई प्राइस बैंड में ट्रेड करता है। ऐसे में स्टॉक स्प्लिट से इसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की संभावना है।

Also Read: इतनी तेजी क्यों? फरवरी 2025 से RBI रेट कट के बाद Bank Stocks में 76% तक की जबरदस्त छलांग

Modison Ltd देगी डिविडेंड

सिल्वर-बेस्ड इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट बनाने के धंधे में मजबूत पहचान रखने वाली स्मॉलकैप कंपनी Modison Ltd ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 8 दिसंबर 2025 को निवेशकों को इंटरिम डिविडेंड देगी। कंपनी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यह इंटरिम डिविडेंड 2.50 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये है, जिसके हिसाब से यह 250 फीसदी बैठता है। यह डिविडेंड उन निवेशकों को मिलेगा, जिनके नाम 8 दिसंबर 2025 को कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज रहेंगे।

Bharat Rasayan Ltd जारी करेगी बोनस

स्टॉक स्प्लिट के बाद Bharat Rasayan Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने शेयरधारकों को 1:1 में बोनस शेयर जारी करने जा रही है। यानी निवेशक के पास जितने शेयर हैं, ठीक उतने ही और शेयर उन्हें बोनस के तौर पर मिल जाएंगे। कंपनी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 12 दिसंबर 2025 तय किए गए हैं। मतलब इसी तारीख को यह देखा जाएगा कि किस निवेशक को बोनस शेयर मिलेगा।

Advertisement
First Published - December 6, 2025 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement