facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO में बड़ी चूक! SEBI ने JM Financial को दी कड़ी चेतावनी

Advertisement

SEBI ने इस गलती को गंभीर गैर-अनुपालन करार दिया और JM Financial को भविष्य में ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी।

Last Updated- January 03, 2025 | 5:42 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने JM Financial को Western Carrier (India) के आईपीओ में लापरवाही के लिए चेतावनी दी है। मामला है Authorised Share Capital की मंजूरी का, जिसे सही समय पर पूरा नहीं किया गया।

क्या हुआ गड़बड़?

Western Carrier के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन 13 सितंबर 2024 को शुरू हुआ। लेकिन इस दौरान एक समस्या सामने आई। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) में कमी पाई गई। इसे ठीक करने के लिए कंपनी के बोर्ड ने 15 सितंबर को शेयर पूंजी बढ़ाने की मंजूरी दी, और शेयरधारकों ने 16 सितंबर को इसे मंजूर किया। हालांकि, ये मंजूरी IPO खुलने से पहले ली जानी चाहिए थी, लेकिन इसे बाद में पूरा किया गया।

SEBI ने क्या कहा?

SEBI ने इस गलती को गंभीर गैर-अनुपालन करार दिया और JM Financial को भविष्य में ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी। SEBI का साफ संदेश था “ऐसी गलतियां दोबारा हुईं तो कार्रवाई होगी।”

JM Financial की गलती कैसे पकड़ी गई?

जब BRLMs (बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स) ने SEBI को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में अपडेट के लिए ईमेल भेजा, तब ये गड़बड़ी पकड़ में आई। इसके बाद RHP को तो अपडेट कर दिया गया, लेकिन SEBI ने JM Financial को सुधारात्मक कदम उठाने की हिदायत दी।

JM Financial के शेयरों पर असर

इस खबर का असर सीधे JM Financial के शेयरों पर दिखा। शेयर 2% से ज्यादा टूटकर ₹130.25 पर बंद हुए।

Western Carrier IPO की डिटेल्स

IPO का ऑफर ₹400 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 54 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित था। इस तरह की गड़बड़ियां निवेशकों का भरोसा हिला सकती हैं, और SEBI इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 5:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement