facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC ने बेचे 1.36 करोड़ शेयर, आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी में हिस्सेदारी घटाई

Advertisement

बीते चार सालों में ओपन मार्केट से बिक्री कर LIC ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी 9.5% से घटाकर 7.5% कर दी।

Last Updated- September 16, 2025 | 3:27 PM IST
LIC

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 9.5% से घटाकर 7.5% कर दी है। इस फैसले की जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दिए गए एक आधिकारिक लेटर (फॉर्मल डिस्क्लोजर लेटर) में दी। LIC ने 23 नवंबर 2021 से 9 अक्टूबर 2025 के बीच खुले बाजार (open market) में शेयर बेचे। इस दौरान निगम ने 1,36,67,607 शेयरों की बिक्री की। बिक्री के बाद LIC की हिस्सेदारी 6,47,02,813 शेयरों से घटकर 5,10,35,206 शेयर रह गई। इस तरह LIC की हिस्सेदारी कंपनी की कुल इक्विटी में 9.507% से घटकर 7.499% रह गई।

इसी बीच, मंगलवार दोपहर 2:51 बजे ग्रासिम का शेयर भाव बीएसई पर ₹2839 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 1.28% ज्यादा था। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों ने हाल के महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले एक महीने में शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा है और तीन महीने में 5% की बढ़त दर्ज की है। पिछले छह महीनों में यह शेयर 18% ऊपर गया है, जबकि साल की शुरुआत से अब तक (YTD) इसमें 15% की तेजी आई है।

Also Read | AI और प्राइवेट क्रेडिट बने फैमिली ऑफिसेज की पहली पसंद, रिस्क लेने को तैयार निवेशक

हालांकि, पिछले एक साल में ग्रासिम के शेयर लगभग सपाट (flat) रहे हैं। लेकिन लंबी अवधि में यह शेयर निवेशकों के लिए ‘मल्टीबैगर’ साबित हुआ है। पिछले पांच सालों में इसने 292% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - September 16, 2025 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement