facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज PSU Bank ने कर दिया Q4 और डिविडेंड की तारीख का ऐलान, जानें बोर्ड मीटिंग शेड्यूल और अन्य डिटेल्स

Advertisement

30 अप्रैल को कारोबार के अंत तक बैंक का शेयर बीएसई पर ₹250 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले क्लोज से 1.19% नीचे था।

Last Updated- April 30, 2025 | 3:59 PM IST
bob, Bank of Baroda

Bank of Baroda ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 6 मई 2025 (मंगलवार) को मुंबई के BKC स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में होगी। इस मीटिंग में बैंक की चौथी तिमाही (Q4) और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बोर्ड मीटिंग में बैंक डिविडेंड पर भी विचार करेगा।

ALSO READ: Vedanta Q4 results: अनिल अग्रवाल की कंपनी को बड़ा फायदा, मार्च तिमाही में 154% उछला मुनाफा; ₹40,455 करोड़ की हुई कमाई

कब आएगा रिज़ल्ट?

बैंक आमतौर पर बाज़ार बंद होने के बाद अपने रिज़ल्ट जारी करता है। पिछली तिमाही (Q3) के नतीजे 30 जनवरी 2025 को शाम करीब 4:30 बजे घोषित किए गए थे, इसलिए Q4 रिज़ल्ट भी इसी समय के आसपास आने की संभावना है। बैंक ने 2024 में अपने शेयरधारकों को ₹7.60 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था, जबकि 2023 में यह ₹5.50 था। इस बार का डिविडेंड कितना होगा, इसका खुलासा 6 मई को हो सकता है।

बैंक का शेयर प्राइस

30 अप्रैल को कारोबार के अंत तक बैंक का शेयर बीएसई पर ₹250 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले क्लोज से 1.19% नीचे था।

पिछली तिमाही का नतीजा

जनवरी 2025 में Bank of Baroda ने दिसंबर तिमाही के नतीजों में 5.6% की बढ़त के साथ ₹4,837 करोड़ का नेट प्रॉफिट दिखाया था। बैंक की कुल आय ₹34,676 करोड़ रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹31,416 करोड़ थी। ब्याज से हुई कमाई ₹30,908 करोड़ रही, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹7,664 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर था।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement