facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीमैट खातों पर रोक हटेगी या नहीं, NCLAT ने सुनाया बड़ा फैसला, BSE की अपील खारिज

Advertisement

NCLAT ने BSE की अपील खारिज कर NCLT के डीमैट खातों से रोक हटाने के अधिकार को सही ठहराया।

Last Updated- March 29, 2026 | 12:34 PM IST
Demat Account
Representative Image

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बीएसई की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें एक्सचेंज ने दिवाला समाधान और परिसमापन की प्रक्रिया के तहत आई कंपनियों के डीमैट खातों पर रोक हटाने के एनसीएलटी के अधिकार को चुनौती दी है।

एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की धारा 60 (5) के तहत दिवाला प्रक्रिया के तहत डीमैट खातों से रोक (फ्रीज) हटाने के आवेदन पर विचार करने का अधिकार है। बीएसई की दो याचिकाओं को खारिज करते हुए एनसीएलएटी ने कहा, ”…इस अधिकार क्षेत्र का सही इस्तेमाल करते हुए ये आदेश पास किए गए हैं।”

बीएसई ने कहा था कि एनसीएलटी के पास आईबीसी की धारा 60 (5) के तहत उन मामलों पर फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है, जो प्रतिभूति कानून ढांचे और सेबी परिपत्र के तहत आते हैं। ये मामले दो कंपनियों – फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज और लिज ट्रेडर्स एंड एजेंट्स – से जुड़े हैं, जिनके डीमैट खाते बीएसई ने फ्रीज कर दिए थे, क्योंकि उन्होंने सालाना सूचीबद्धता शुल्क देने में चूक दी थी।

सूचीबद्धता प्रतिबद्धता और खुलासा आवश्यकता (एलओडीआर) नियमन के गैर-अनुपालन और बकाया भुगतान में चूक के मामलों में इस तरह का कदम उठाया जाता है। दोनों कॉरपोरेट देनदारों (कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया का सामना कर रही कंपनियां) के समाधान पेशेवर/परिसमापक ने एनसीएलटी से संपर्क किया क्योंकि बीएसई ने डीमैट खातों से रोक हटाने से इनकार कर दिया था। कॉरपोरेट देनदार उन खातों में शेयर बेचना चाहते थे।

एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 31 अक्टूबर, 2025 और 31 जुलाई, 2024 को समाधान पेशेवर की दो अपीलों पर दो अलग-अलग आदेश पारित करते हुए बीएसई को रोक हटाने का निर्देश दिया था। इन आदेश को बाद में बीएसई ने एनसीएलएटी में चुनौती दी थी।

Advertisement
First Published - March 29, 2026 | 12:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement