facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

BSE मेटल इंडेक्स में 17 महीने की सबसे बड़ी उछाल, एक दिन में 4.1 फीसदी चढ़ा

Advertisement

अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेदांत का शेयर 7.2 फीसदी चढ़कर 492 रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

Last Updated- May 21, 2024 | 10:38 PM IST
Metal Firm

वैश्विक स्तर पर धातुओं में स्थिर तेजी और जिंस की कीमतों में इजाफे के बीच बीएसई मेटल इंडेक्स (BSE Metal Index) मंगलवार को 4.1 फीसदी चढ़ा, जो 27 दिसंबर, 2022 के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़ोतरी है।

अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेदांत का शेयर (Vedanta Share) 7.2 फीसदी चढ़कर 492 रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। जिंदल स्टील, हिंडाल्को और कोल इंडिया में करीब 5-5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

अनिल अग्रवाल की एक अन्य कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का शेयर 20 फीसदी उछला। चीन व बाकी दुनिया में सुधरे आर्थिक परिदृश्य के बीच वैश्विक स्तर धातु की कीमतें इस साल मजबूत हो रही है।

धातुओं की कीमतें बढ़ने के अलावा शेयर विशेष की कुछ वजहें मसलन वेदांत समूह की कंपनियों का अलग-अलग इकाइयों में बंटने का भी धातु शेयरों में तेजी पर असर रहा।

इक्विनॉमिक्स के सह-संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा, वैश्विक आर्थिक वृद्धि और ब्याज दरों में कटौती का अनुमान है। साथ ही चीन से बेहतर संकेतों ने जिंस की कीमतों में मजबूती लाई है।

परिदृश्य पर चोकालिंगम ने कहा, धातु शेयर फिसल सकते हैं क्योंकि ब्याज दरों में कटौती में देर हो रही है और धातु शेयरों का मूल्यांकन ऊंचा है।

चोकालिंगम ने कहा, धातु व धातु शेयर की कीमतें सर्वोच्च स्तर पर है और जब भी ऐसा हुआ है तो उसके बाद गिरावट देखने को मिली है।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement