facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹4,500 करोड़ की फंडरेजिंग! Biocon ने शुरू किया QIP, फ्लोर प्राइस जानिए

Advertisement

बोर्ड और शेयरधारकों की मंजूरी के बाद शुरू हुआ QIP, शेयर में दिखी कमजोरी

Last Updated- January 13, 2026 | 8:38 AM IST
Biocon

दवा कंपनी Biocon ने 12 जनवरी 2026 से अपना Qualified Institutional Placement (QIP) शुरू कर दिया है। कंपनी को इसके लिए पिछले महीने बोर्ड और शेयरधारकों से मंजूरी मिल चुकी थी। सोमवार को हुई फंडरेजिंग कमेटी की बैठक में QIP खोलने को हरी झंडी दी गई और शुरुआती प्लेसमेंट डॉक्यूमेंट को भी मंजूरी दी गई।

SEBI नियमों के तहत तय हुई कीमत

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि SEBI के ICDR नियमों के अनुसार QIP के लिए ₹387.74 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। इसके लिए 12 जनवरी 2026 को ‘रिलेवेंट डेट’ माना गया है। Biocon ने यह भी साफ किया कि कंपनी फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत तक की छूट दे सकती है। हालांकि, अंतिम इश्यू प्राइस का फैसला बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से सलाह के बाद किया जाएगा।

शेयर पर दिखा दबाव

QIP की घोषणा के बीच शेयर बाजार में Biocon के शेयरों में कमजोरी देखी गई। सोमवार को NSE पर शेयर ₹370 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव ₹379.60 से 2.29 प्रतिशत कम है।

हाल के दिनों में Biocon का प्रदर्शन फार्मा सेक्टर के बेंचमार्क Nifty Pharma से कमजोर रहा है। बीते एक हफ्ते में शेयर 5.23 प्रतिशत गिरा, जबकि एक महीने में इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके मुकाबले Nifty Pharma एक हफ्ते में मामूली 0.33 प्रतिशत गिरा और एक महीने में करीब 4 प्रतिशत कमजोर हुआ।

लंबी अवधि में मिला-जुला रिटर्न

लंबी अवधि के नजरिये से देखें तो Biocon के शेयरों ने निवेशकों को मिला-जुला रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में शेयर 2.76 प्रतिशत चढ़ा, तीन साल में इसमें 48.18 प्रतिशत की बढ़त रही, लेकिन पांच साल में निवेशकों को 21.38 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

Biocon का कुल मार्केट कैप करीब ₹49,587 करोड़ है, जबकि इसका फ्री-फ्लोट मार्केट कैप लगभग ₹22,206 करोड़ है। पिछले एक साल में शेयर का लो ₹341 और हाई ₹417 रहा है।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 8:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement