facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा

Advertisement

AI सेक्टर से जुड़ी इस ने बीती तिमाही 170 करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा कमाया, जो साल-दर-साल 33.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

Last Updated- February 10, 2026 | 5:19 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

BLS International Dividend: AI और टेक सेक्टर से जुड़ी कंपनी BLS इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 200 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है, यानी हर इक्विटी शेयर पर 2 रुपये। कंपनी इस बार कुल 82.35 करोड़ रुपये डिविडेंड के तौर पर बांटेगी। BLS इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड है।

कंपनी के मुताबिक, यह फैसला कंपनी की मजबूत आर्थिक स्थिति और बेहतर कैश फ्लो की वजह से लिया गया है। BLS सरकारों और आम लोगों के लिए AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर सर्विस के लिए काम करती है। साथ ही कंपनी फ्यूचर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी लगातार निवेश कर रही है।

Also Read: 350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Q3 में कमाई और मुनाफे में जबरदस्त उछाल

कंपनी ने तीसरी तिमाही में जबरदस्त रिजल्ट दिखाया। बीती तिमाही कंपनी का रेवेन्यू 736 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 43.6 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने बिजनेस वीजा और कंसुलर सर्विसेज व डिजिटल सर्विसेज में अच्छी तेजी दिखाई।

अगर कंपनी के मुनाफे की बात करें तो बीती तिमाही यह 170 करोड़ रुपये रहा, जहां साल-दर-साल 33.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बीती तिमाही EBITDA भी 25.3 प्रतिशत उछला। कंपनी का कहना है कि ऑपरेशनल कैपेसिटी और खर्चों पर काबू रखने की वजह से मुनाफा अच्छा रहा।

कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा कि 9 महीनों (9MFY26) का परफॉर्मेंस काफी स्थिर और मजबूत रहा। लगभग पूरा वित्त वर्ष 25 का टॉपलाइन और बॉटमलाइन लेवल मैच कर रहा है। खासकर इस तिमाही में दोनों सेगमेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

शिखर अग्रवाल ने दावा किया कि BLS इंटरनेशनल लगातार नए कॉन्ट्रैक्ट्स को अपने पाले में कर रही है, वहीं पुराने कॉन्ट्रैक्ट्स को भी रिन्यू कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी टेक्नोलॉजी से जुड़े नई चीजें तेजी से अपना रही है आधारित नए कदम उठा रही है, जिससे आगे भी बेहतर परिणाम आने की संभावना है।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement