facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus Share: बोनस शेयर पर झूमा ये टेक्सटाइल्स स्टॉक! लगातार दूसरे सेशन अपर सर्किट, 6 महीने में 250% का तगड़ा उछाल; रखें नजर

Advertisement

इस नए बोनस से कंपनी की चुकता पूंजी बढ़कर ₹19.95 करोड़ हो गई, जिसमें ₹1 के 19.95 करोड़ शेयर शामिल हैं।

Last Updated- January 20, 2025 | 3:13 PM IST
Bonus Share

Textile Stocks: रेडिमेंड गारमेंट्स और अपैरल सेक्टर की कंपनी किटेक्स गार्मेंट्स (Kitex Garments) के शेयरों में सोमवार (20 जनवरी) को जोरदार तेजी आई। बोनस शेयर के ऐलान के बाद इस स्मालकैप स्टॉक में 256.35 रुपये पर 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। कंपनी शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात यानी प्रत्येक 1 इ क्विटी शेयर के बदले 2 बोनस शेयर दिया है।

किटेक्स गारमेंट्स के शेयर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। इससे पहले शुक्रवार को भी स्टॉक ने अपर सर्किट हिट किया था।

कंपनी ने 17 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट के आधार पर 13.3 करोड़ बोनस शेयर जारी किए। बोनस का अनुपात था 2:1, यानी आपके पास 1 शेयर है तो बदले में 2 नए मुफ्त में मिलेंगे। किटेक्स गार्मेंट्स ने बताया, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20 जनवरी 2025 को ₹1 फेस वैल्यू के 13,30,00,000 बोनस शेयर जारी किए। ये बोनस शेयर 17 जनवरी की रिकॉर्ड डेट के आधार पर योग्य निवेशकों को दिए गए।” इस नए बोनस से कंपनी की पेडअप कैपिटल पूंजी बढ़कर ₹19.95 करोड़ हो गई, जिसमें ₹1 के 19.95 करोड़ शेयर शामिल हैं।

Also Read: Telecom Stocks Rally: AGR की खबर से टेलीकॉम शेयरों में बंपर तेजी! टाटा टेलीसर्विसेज, Vi और MTNL ने मचाई धूम

निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

किटेक्स गार्मेंट्स के शेयर जनवरी 2025 में अब तक 10% चढ़ चुके हैं। पिछले छह महीनों में इसने 250% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले पांच सालों में यह स्मॉलकैप स्टॉक 515% और बीते 1 साल में 240 फीसदी उछला है। BSE पर स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 299.70 और लो 58.87 है। जबकि मार्केट कैप 5,114 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह काफी वॉलेटाइल शेयर है। सेबी और एक्सचेंज ने इसे एएसएम स्टेज 4 में रखा है।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement