facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus Share: 17 जनवरी को एक्स डेट पर होंगी ये 2 कंपनियां, 1 शेयर पर 2 और 5 पर 3 बोनस शेयर पाने का मौका

Advertisement

दोनों कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही हैं, और इसके लिए एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2025 तय की गई है।

Last Updated- January 11, 2025 | 11:49 AM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

अगर आप किटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड और मयूख डीलट्रेड लिमिटेड के शेयरधारक हैं, तो जनवरी महीना आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। दोनों कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही हैं, और इसके लिए एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2025 तय की गई है।

बोनस शेयर

अब बात करें बोनस इश्यू की। किटेक्स गारमेंट्स 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने वाली है, यानी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर मिलेंगे। वहीं, मयूख डीलट्रेड 3:5 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर का फायदा।

एक्स-डेट:

अगर आप इस डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपको 17 जनवरी 2025 से पहले TCS के शेयर खरीदने होंगे। इसके बाद खरीदे गए शेयरों पर यह डिविडेंड नहीं मिलेगा।

रिकॉर्ड डेट:

इस तारीख तक जिनके पास TCS के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

निवेशकों के लिए क्या मतलब है?

इन शानदार नतीजों और बोनस इश्यू ने दोनों कंपनियों को निवेशकों का पसंदीदा बना दिया है। बोनस शेयर न केवल आपकी होल्डिंग बढ़ाएंगे, बल्कि यह आपके पोर्टफोलियो की वैल्यू भी बढ़ाएंगे।

Also Read: Dividend: 16 और 17 जनवरी को अपने निवेशकों को डिविडेंड देंगी ये 4 कंपनियां, पढ़ें डिटेल्स

कैसा रहा कंपनियों का तिमाही नतीजों में प्रदर्शन

किटेक्स गारमेंट्स, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इंफैंट गारमेंट्स निर्माता है, ने Q2 FY25 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹39.94 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹13.21 करोड़ से तीन गुना ज्यादा है। इसके साथ ही, कंपनी का PAT मार्जिन 9.47% से बढ़कर 18.08% हो गया। टोटल रेवेन्यू भी ₹220.91 करोड़ रहा, जिसमें 58% की जबरदस्त वृद्धि हुई। EBITDA मार्जिन 27.68% तक पहुंच गया, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय सेहत को दिखाता है।

वहीं, मयूख डीलट्रेड लिमिटेड ने भी Q2 में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने ₹1.56 करोड़ की नेट सेल्स दर्ज की, जो पिछले साल ₹0.46 करोड़ थी। यह 240% की जबरदस्त बढ़त है। नेट प्रॉफिट ₹0.62 करोड़ रहा, जो ₹0.27 करोड़ से 124.79% ज्यादा है। EBITDA भी ₹0.97 करोड़ तक पहुंच गया। EPS में भी सुधार हुआ और यह ₹0.26 हो गया।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement