facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRB इंफ्रा और Triton Valves समेत ये 4 कंपनियां अगले हफ्ते देंगी बोनस शेयर, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Advertisement

अगले हफ्ते चार कंपनियां IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड, ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड, B2B सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड बोनस शेयर जारी करेंगी

Last Updated- March 28, 2026 | 3:29 PM IST
bonus issue
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगले हफ्ते शेयर बाजार में कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही हैं। यह ऐसे निवेशकों के लिए अच्छी खबर मानी जाती है, जो लंबे समय से इन कंपनियों में बने हुए हैं। BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, चार कंपनियां IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड, ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड, B2B सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेंगी।

इन कंपनियों ने बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट (Ex-Date) और रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर यह तय होता है कि कौन निवेशक बोनस पाने के योग्य होगा। अगर कोई निवेशक एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदता है, तो उसे बोनस का फायदा मिलता है।

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड और ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड की एक्स-डेट 30 मार्च 2026 है। IRB अपने निवेशकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी, यानी हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। वहीं Triton Valves 3:1 के अनुपात में बोनस दे रही है, जिसका मतलब है कि हर एक शेयर पर तीन नए शेयर दिए जाएंगे। इन दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।

 Also Read: TDS सर्टिफिकेट की डेडलाइन बढ़ी: अब इस तारीख तक जारी होंगे फॉर्म 16 और 16A, टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत

दो और कंपनियों का बोनस इश्यू

इसके अलावा B2B सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और R&B डेनिम्स लिमिटेड की एक्स-डेट 2 अप्रैल 2026 है। दोनों कंपनियां 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेंगी। इसका मतलब है कि हर दो शेयर पर एक नया शेयर मिलेगा। B2B सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2026 है, जबकि R&B डेनिम्स की रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल 2026 तय की गई है।

बोनस शेयर जारी करने का मकसद आमतौर पर कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाना और निवेशकों को रिवॉर्ड देना होता है। इससे कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए भी शेयर खरीदना आसान हो जाता है। हालांकि, बोनस मिलने के बाद शेयर की कीमत उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाती है, इसलिए कुल निवेश वैल्यू में तुरंत कोई बदलाव नहीं होता।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बोनस इश्यू को कंपनी की फाइनेंशियल मजबूती और भविष्य के भरोसे के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में निवेशकों की नजर इन कंपनियों के शेयरों पर बनी रह सकती है, खासकर एक्स-डेट से पहले।

Advertisement
First Published - March 28, 2026 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement