facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रेडिंग के लिए बोनस शेयर टी प्लस 2 आधार पर होंगे उपलब्ध, BSE का शेयर 18 फीसदी उछला

Advertisement

बीएसई का शेयर सोमवार को 18 फीसदी उछल गया जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में 5 फीसदी का इजाफा हुआ।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:37 PM IST
Share Market

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बोनस शेयर के क्रेडिट होने और उनकी ट्रेडिंग के बीच लगने वाला समय घटा दिया। आवंटित शेयर ट्रेडिंग के लिए टी प्लस 2 के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे। रिकॉर्ड डेट को ट्रेड डे माना जाएगा। नियामक ने बोनस शेयर का प्रस्ताव लाने वाली कंपनियों को अपने बोर्ड की मंजूरी के पांच कार्यदिवसों के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों से सैद्धांतिक मंजूरी के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया है।

समयसीमा में कमी नियामक की तरफ से चरणों में उठाए गए कई कदमों के बाद हुई है। इससे पहले नियामक ने प्राथमिक बाजार में समयसीमा टी प्लस 6 से घटाकर टी प्लस 3 कर दी थी। द्वितीयक बाजार के लिए सेबी टी प्लस जीरो यानी ट्रेड के दिन ही सेटलमेंट का परीक्षण कर रहा है।

बीएसई का शेयर 18 फीसदी उछला

बीएसई का शेयर सोमवार को 18 फीसदी उछल गया जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में 5 फीसदी का इजाफा हुआ। बाजार के प्रतिभागियों ने इन शेयरों में बढ़ोतरी की वजह बाजार नियामक की तरफ से एनएसई और उसके पूर्व अधिकारियों पर को-लोकेशन मामले में आरोप वापस लेने के फैसले को बताया है।

विश्लेषकों का मानना है कि इससे एनएसई के आईपीओ की राह खुल सकती है, जिसका अन्य सूचीबद्ध मार्केट इंटरमीडियरीज पर भी असर हो सकता है। दिलचस्प रूप से एनएसई के असूचीबद्ध शेयर की कीमतें पिछले तीन साल में तीन गुनी हो गई हैं और इस समय भाव 6,000 से 6,200 रुपये प्रति शेयर है।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement