facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus Stocks: स्टॉक मार्केट में बोनस का धमाका, इस हफ्ते 3 कंपनियां देंगी फ्री शेयर; नोट करें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

मार्च के दूसरे हफ्ते में कपिड, मैकफॉस और फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही हैं

Last Updated- March 08, 2026 | 3:51 PM IST
bonus issue
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मार्च का दूसरा हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं और ‘मुफ्त’ शेयरों की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च के दूसरे हफ्ते में तीन बड़ी कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही हैं। इनमें कपिड लिमिटेड (Cupid Ltd), मैकफॉस लिमिटेड (Macfos Ltd) और फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Ltd) जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इन कंपनियों ने न केवल बोनस इश्यू के अनुपात (Ratio) का ऐलान किया है, बल्कि इसके लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की जानकारी भी बता दी है। आइए जानते हैं इन तीनों कंपनियों के बोनस इश्यू की पूरी डिटेल, ताकि आप समय रहते अपनी रणनीति बना सकें।

बोनस की रेस में कौन है आगे?

दूसरे हफ्ते की शुरुआत यानी 9 मार्च 2026 को सबसे पहले कपिड लिमिटेड के निवेशकों की चांदी होने वाली है। कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका सरल मतलब यह है कि अगर आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको उसके बदले में 4 नए शेयर मुफ्त मिलेंगे। इस तरह आपके पास कुल 5 शेयर हो जाएंगे। कपिड लिमिटेड ने इसके लिए 9 मार्च 2026 को ही ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ तय किया है। यानी जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड बुक में शामिल होंगे, उन्हें ही इस बोनस का फायदा मिलेगा।

इसके ठीक अगले दिन यानी 10 मार्च 2026 को मैकफॉस लिमिटेड (ROBU) अपने शेयरधारकों को खुश करने की तैयारी में है। हालांकि इसका बोनस रेशियो थोड़ा छोटा है, लेकिन निवेशकों के लिए यह अतिरिक्त शेयर पाने का अच्छा मौका है। कंपनी ने 1:10 के अनुपात में बोनस इश्यू का ऐलान किया है। यानी हर 10 शेयर रखने वाले निवेशक को 1 अतिरिक्त शेयर फ्री में मिलेगा। इस इश्यू के लिए कंपनी ने 10 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट के रूप में चुना है।

Also Read: Dividend Stocks: बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते IOC, IRFC समेत ये 8 कंपनियां देंगी डिविडेंड

हफ्ते के अंत में यानी 13 मार्च 2026 को फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (FRONTSP) की बारी आएगी। इस कंपनी ने भी अपने निवेशकों के लिए बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें 2 नए बोनस शेयर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर उनके पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या तीन गुना हो जाएगी। इस कंपनी के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 13 मार्च 2026 तय की गई है।

क्या होता है रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट का मतलब?

नया निवेश करने वाले कई लोग अक्सर इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि बोनस पाने के लिए शेयर कब खरीदना चाहिए। ‘रिकॉर्ड डेट’ वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी अपनी लिस्ट चेक करती है कि किन-किन लोगों के पास उसके शेयर हैं। वहीं, ‘एक्स-डेट’ वह आखिरी दिन होता है जब शेयर खरीदने पर आप बोनस के हकदार बनते हैं। आमतौर पर भारत में अब ‘T+1’ सेटलमेंट सिस्टम है, इसलिए रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट अब अक्सर एक ही दिन पड़ते हैं।

बोनस शेयर मिलने से भले ही निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन शेयर की कीमत भी उसी अनुपात में कम हो जाती है। हालांकि, लंबे समय के नजरिए से देखें तो यह निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होता है क्योंकि शेयरों की संख्या बढ़ने से भविष्य में मिलने वाले डिविडेंड की राशि भी बढ़ जाती है। साथ ही, शेयर की कीमत कम होने से बाजार में इसकी लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशक भी इसमें आसानी से पैसा लगा पाते हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2026 | 3:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement