भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। अगर आप भी बाजार से बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए अपनी शेयर संख्या बढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। मई के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार में लिस्टेड दो कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का बड़ा तोहफा देने जा रही हैं।
आसान शब्दों में कहें तो बोनस शेयर का मतलब होता है कि कंपनी अपने मौजूदा निवेशकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के फ्री में नए शेयर देती है। इस बार जिन दो कंपनियों के निवेशकों की किस्मत चमकने वाली है, उनके नाम ‘एफ मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड’ (F Mec International Financial Services Ltd) और ‘आईबी इन्फोटेक एंटरप्राइजेस लिमिटेड’ (IB Infotech Enterprises Ltd) हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने बोनस शेयर जारी करने के लिए ‘एक्स-डेट’ (Ex-Date) और ‘रिकॉर्ड डेट’ (Record Date) का ऐलान कर दिया है।
इस लिस्ट की पहली कंपनी एफ मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (FMEC) है, जिसका सिक्योरिटी कोड 539552 है। कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 3:1 के रेशियो (अनुपात) में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि यदि आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो कंपनी आपको 3 बोनस शेयर फ्री में देगी। बोनस मिलने के बाद आपके पास कुल 4 शेयर हो जाएंगे। इस धमाकेदार बोनस के लिए कंपनी ने एक्स-डेट 26 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट भी 26 मई 2026 तय की है।
Also Read: अगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौका
लिस्ट की दूसरी कंपनी आईबी इन्फोटेक एंटरप्राइजेस लिमिटेड (IBINFO) है, जिसका सिक्योरिटी कोड 519463 है। यह कंपनी भी अपने निवेशकों पर मेहरबान हुई है और 2:1 के रेशियो (अनुपात) में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें कंपनी की तरफ से 2 बोनस शेयर बिल्कुल फ्री में दिए जाएंगे। इस तरह स्प्लिट के बाद निवेशक के पास कुल 3 शेयर हो जाएंगे। इस बोनस शेयर का लाभ उठाने के लिए भी कंपनी ने एक्स-डेट 26 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 26 मई 2026 ही निर्धारित की है।
शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, इन दोनों कंपनियों के बोनस शेयर का फायदा सिर्फ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट वाले दिन यह शेयर उनके डीमैट अकाउंट में मौजूद होंगे। चूंकि दोनों ही कंपनियों की रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट मंगलवार, 26 मई 2026 तय की गई है, इसलिए यदि आप इस बोनस का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको 26 मई से कम से कम एक दिन पहले यानी सोमवार, 25 मई 2026 या उससे पहले इन कंपनियों के शेयर खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने होंगे।
अक्सर कंपनियां बोनस शेयर तब जारी करती हैं जब उनके पास फ्री रिजर्व (बचत पूंजी) काफी ज्यादा हो जाती है। इससे बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशकों के लिए शेयर की ट्रेडिंग करना आसान हो जाता है। हालांकि बोनस शेयर मिलने से निवेशक की कुल निवेश वैल्यू में तुरंत कोई बदलाव नहीं होता, लेकिन भविष्य में कंपनी की ग्रोथ का फायदा ज्यादा शेयरों पर मिलता है।