facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20 मई को खुलने जा रहा टेक्सटाइल कंपनी का IPO, प्राइस बैंड, लॉट साइज और जरूरी तारीखें जानें

Advertisement

इस आईपीओ के जरिए टेक्सटाइल कंपनी ₹144.89 करोड़ जुटाना चाहती है।

Last Updated- May 15, 2025 | 3:25 PM IST
Om Power Transmission IPO

टेक्सटाइल कंपनी Borana Weaves का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 20 मई 2025 से आम निवेशकों के लिए खुलेगा। वहीं, एंकर निवेशकों की बिडिंग 19 मई को होगी। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ₹144.89 करोड़ जुटाना चाहती है। Borana Weaves का यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का है। इसमें कुल 67 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें किसी प्रकार का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।

इस इश्यू में से 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिज़र्व है, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए और सिर्फ 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों को मिलेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹205 से ₹216 प्रति शेयर तय किया गया है। 1 लॉट में 69 शेयर होंगे। यानी रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14,904 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 897 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है, जिसकी कुल लागत ₹1,93,752 होगी।

आवंटन और लिस्टिंग की तारीखें

IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 22 मई 2025 तक खुला रहेगा। शेयरों का आवंटन 23 मई को हो सकता है। 26 मई को शेयर डीमैट अकाउंट में आएंगे और 27 मई 2025 को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें…IPO के पहले TATA Capital का मुनाफा 31% बढ़कर हुआ 1000 करोड़

IPO में मिले पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी?

Borana Weaves इस आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल गुजरात के सूरत में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में करेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि वह ग्रे फैब्रिक का उत्पादन बढ़ा सके। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट खर्चों के लिए भी इस पैसे का उपयोग किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

Borana Weaves एक सूरत स्थित टेक्सटाइल कंपनी है जो अनब्लिच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक बनाती है। यह कपड़ा आगे डायिंग, प्रिंटिंग और प्रोसेसिंग के लिए इस्तेमाल होता है। फैशन, ट्रेडिशनल कपड़ों, होम डेकोर और टेक्निकल टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में इसका प्रयोग होता है। कंपनी पॉलिएस्टर टेक्सचर्ड यार्न (PTY) भी बनाती है, जो ग्रे फैब्रिक का मुख्य कच्चा माल है।

FY24 में कंपनी का मुनाफा ₹23.58 करोड़ रहा, जो FY23 के ₹16 करोड़ के मुकाबले 44.66% ज्यादा है। सिर्फ 9 महीनों में (31 दिसंबर 2024 तक) ही कंपनी का मुनाफा ₹29.30 करोड़ पहुंच गया था। राजस्व की बात करें तो FY24 में ₹199.1 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹135.4 करोड़ से 47% ज़्यादा है। 9 महीनों में यह ₹211.61 करोड़ हो चुका था। कंपनी का कुल खर्च FY24 में ₹171.21 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹115.6 करोड़ से 48.1% ज़्यादा है।

इस आईपीओ का रजिस्ट्रार KFIN Technologies है और Beeline Capital Advisors इसका सोल बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement