facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 शेयर = ₹512 डिविडेंड! LIC की निवेश वाली कंपनी ने किया Q4 नतीजों के साथ सबसे बड़ा ऐलान

Advertisement

जनवरी-मार्च तिमाही में मजबूत कमाई के साथ बॉश लिमिटेड ने ₹512 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है, जो अब तक का सबसे ज्यादा है

Last Updated- May 28, 2025 | 8:11 AM IST
Bosch dividend

भारतीय ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट कंपनी Bosch limited ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹512 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। यह डिविडेंड कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा है। बॉश लिमिटेड जर्मनी की मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग कंपनी की भारतीय शाखा है और यह BSE 200 इंडेक्स में लिस्टेड है। कंपनी में एलआईसी (LIC) की 1.69 फीसदी हिस्सेदारी है।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने बताया कि ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5120 प्रतिशत यानी ₹512 का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने कुल ₹375 (इंटरिम + फाइनल) डिविडेंड दिया था। इस बार की राशि उससे काफी ज्यादा है। इस डिविडेंड को पाने के लिए शेयरधारकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होना जरूरी है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 जुलाई 2025 तय की गई है।

अगर यह डिविडेंड कंपनी की आगामी एजीएम (Annual General Meeting) में पास हो जाता है, तो इसे 18 अगस्त 2025 या उसके बाद भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…स्टेल्थ लड़ाकू विमान के लिए HAL- निजी फर्मों में होगी होड़

तिमाही नतीजों में अच्छी कमाई

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹4,911 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 16 फीसदी ज्यादा है। इस बढ़त में ट्रैक्टर और पैसेंजर कार सेगमेंट की मांग ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, कंपनी का मुनाफा ₹554 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल थोड़ा कम है।

एक निवेश से बाहर निकली कंपनी

बॉश लिमिटेड ने बेंगलुरु की निवाता सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (Routematic) में अपनी 6.97 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी ने इस स्टार्टअप में 2020 में ऑफिस कम्यूट सॉल्यूशन के लिए निवेश किया था, और अब उसने अपने लक्ष्य पूरे कर लिए हैं।

घोषणा के दिन मंगलवार को बॉश का शेयर ₹32,513.60 पर बंद हुआ। बीते एक हफ्ते में इस शेयर ने 3 फीसदी और पिछले एक महीने में 16 फीसदी की तेजी दिखाई है।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 7:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement