facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market में मचा कोहराम, Sensex में 888 अंकों की बड़ी गिरावट, Nifty 19,750 के करीब

Advertisement

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys के शेयर 8 फीसदी तक लुढ़के

Last Updated- July 21, 2023 | 6:33 PM IST
Stock Market Today

पिछले कुछ सत्रों से शेयर बाजार (Stock Market) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा था। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को Nifty 50 के 20 हजारी होने की उम्मीद की जा रही थी। मगर IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) के Q1FY24 कमजोर नतीजों और वृद्धि पूर्वानुमान में कमी ने प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सेंसेक्स करीब 888 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी में भी 230 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई। बाजार की ब्लूचिप कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में गिरावट से भी कारोबारियों की धारणा प्रभावित हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 887.64 अंक यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 66,684.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,190.52 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,533.74 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 234.15 अंक यानी 1.17 फीसदी तक लुढ़का। निफ्टी दिन के अंत में 19,745.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,887.40 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,700.00 तक आया।

Infosys के शेयर करीब 8 फीसदी तक लुढ़के

शुरुआती कारोबार में इंफोसिस के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट आई। IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने पूर्वानुमान को पिछली तिमाही में 4-7 फीसदी से घटाकर स्थिर मुद्रा में 1-3.5 फीसदी कर दिया।

इसके अलावा HCL टेक, TCS, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और HDFC बैंक भी लाल निशान में थे। इन शेयरों में करीब 3.6 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

Also read: Utkarsh SFB IPO Listing: आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

इन शेयरों में तेजी

वहीं दूसरी तरफ लार्सन एंड टुब्रो, NTPC, SBI, नेस्ले, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स, कोटक बैंक और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 फीसदी चढ़कर 80.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement