facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Breakout Stocks: ₹805 तक के टारगेट के साथ ब्रोकरेज ने इन 3 तगड़े स्टॉक्स पर जताया भरोसा, जान लें TGT, SL

Advertisement

आईटी, एफएमसीजी और पावर सेक्टर की मजबूती से इन शेयरों में दिख रही नई तेजी, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की राय

Last Updated- August 21, 2025 | 8:23 AM IST
stock market

बाजार ने बुधवार को लगातार पांचवें दिन बढ़त दर्ज की। हल्की गिरावट के साथ शुरुआत के बाद निफ्टी दिनभर धीरे-धीरे ऊपर जाता रहा। आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से तेजी देखने को मिली, जबकि बैंकिंग शेयर पीछे रह गए। आखिर में निफ्टी 0.28% चढ़कर 25,050.55 के स्तर पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट्स (मिडकैप और स्मॉलकैप) में भी मजबूती रही, जिससे साफ है कि बढ़त सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं थी।

Religare Broking के एसवीपी-रिसर्च अजीत मिश्रा के मुताबिक,”बुधवार की बढ़त बड़ी आईटी कंपनियों में खरीदारी और घरेलू माहौल की मजबूती से आई। अभी घरेलू स्तर पर कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है, इसलिए ग्लोबल संकेत जैसे जैक्सन होल सिम्पोजियम से जुड़ी खबरें, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रम और जीएसटी काउंसिल की बैठकों पर निवेशकों की नजर रहेगी।”

उन्होंने कहा, तकनीकी नजरिए से निफ्टी 25,250 के स्तर की ओर बढ़ रहा है। हालांकि 25,100 के कॉल राइटर्स वीकली एक्सपायरी पर इसे रोकने की कोशिश कर सकते हैं। नीचे की ओर 24,800–24,900 का दायरा मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। मिश्रा का कहना है कि निवेशकों को अभी सेक्टोरल स्ट्रेंथ और रोटेशन के आधार पर स्टॉक चुनने पर ध्यान देना चाहिए। मिडकैप और स्मॉलकैप भी ऊपर जा रहे हैं, लेकिन तेजी की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं है। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

अजीत मिश्रा के स्टॉक सुझाव

1. एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) | LTP: ₹396.30 | खरीदें | टारगेट: ₹422 | स्टॉप-लॉस: ₹383

मिश्रा के मुताबिक, एक्साइड ने एक साल से ज्यादा समय तक चली गिरावट से उबरकर अब मजबूती दिखानी शुरू की है। शेयर ने सपोर्ट जोन के पास मजबूत बेस बनाया है और हाल के दिनों में इसमें अच्छी वॉल्यूम के साथ खरीदारी देखने को मिली है। ऑटो सेक्टर में रिकवरी से भी कंपनी को फायदा मिल रहा है।

2. मारिको (Marico Limited) | LTP: ₹751.85 | खरीदें | टारगेट: ₹805 | स्टॉप-लॉस: ₹725

एफएमसीजी सेक्टर में मारिको लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। शेयर ने लंबी कंसॉलिडेशन फेज के बाद ब्रेकआउट दिया है और अब नए रिकॉर्ड स्तरों पर है। पुराने ब्रेकआउट जोन के पास मजबूत बेस बनाना दिखाता है कि इसमें निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। पॉजिटिव टेक्निकल संकेत भी और तेजी की ओर इशारा करते हैं।

3. एनटीपीसी (NTPC Limited) | LTP: ₹342 | खरीदें | टारगेट: ₹366 | स्टॉप-लॉस: ₹330

एनटीपीसी ₹290 से ₹370 तक उछलने के बाद पिछले तीन महीने से रेंज में कारोबार कर रहा है। यह कंसॉलिडेशन हेल्दी माना जा रहा है और स्टॉक ₹320 के स्तर पर बार-बार सपोर्ट ले चुका है। इस समय यह 200-दिन के EMA के पास है। अगर यहां से ब्रेकआउट होता है तो स्टॉक में नई तेजी की शुरुआत हो सकती है।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement