घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने उन 15 PSU कंपनियों की लिस्ट जारी की है, जो सबसे ज़्यादा डिविडेंड यील्ड दे रही हैं। डिविडेंड यील्ड उस प्रतिशत को कहते हैं, जो किसी कंपनी के सालाना डिविडेंड को उसके मौजूदा शेयर मूल्य से तुलना कर बताता है। आसान शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी मुनाफा कमाती है, तो वह अपने शेयरधारकों को उस मुनाफे का एक हिस्सा “डिविडेंड” के रूप में देती है। और डिविडेंड यील्ड यह बताता है कि यह डिविडेंड आपके शेयर के मौजूदा प्राइस के मुकाबले कितना है। यह निवेशकों के लिए एक अहम फैक्टर होता है, जिससे उन्हें अपने निवेश पर अतिरिक्त कमाई का मौका मिलता है।
इस लिस्ट में कोल इंडिया सबसे ऊपर है, जो 8 प्रतिशत डिविडेंड यील्ड दे रही है। इसके बाद ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का नाम है, जो 6-6 प्रतिशत डिविडेंड यील्ड दे रहे हैं।
इस टॉप 15 कंपनियों की लिस्ट में तेल और गैस और वित्तीय सेक्टर से 6-6 कंपनियां शामिल हैं। इससे साफ है कि इन दोनों सेक्टरों में डिविडेंड के जरिए अच्छी कमाई की संभावना है।
ONGC और BPCL के अलावा इस लिस्ट में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, REC, पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC), गेल इंडिया, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, ऑयल इंडिया, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL), बैंक ऑफ इंडिया और जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (GIC) के नाम भी शामिल हैं।
| कंपनी का नाम | इंडस्ट्री | मौजूदा कीमत (In Rs) | Mcap (INR Cr) | मौजूदा DPS | बीते 12 महीनों में कुल डिवडेंड (रुपये में) | डिविडेंड यील्ड (बीते 12 महीनों में) |
| Coal India | Metals & Mining | 378 | 2,32,643 | 5.6 | 26.35 | 7% |
| Oil And Natural Gas Corporation | Oil & Gas | 220 | 2,76,565 | 5 | 13.5 | 6% |
| Bharat Petroleum Corporation | Oil & Gas | 274 | 1,18,745 | 5 | 15.5 | 6% |
| Indian Oil Corporation | Oil & Gas | 128 | 1,80,879 | 7 | 7 | 5% |
| REC | Financials | 384 | 1,01,208 | 3.6 | 20.4 | 5% |
| Power Finance Corporation | Financials | 395 | 1,30,371 | 3.5 | 16.25 | 4% |
| Gail (India) | Oil & Gas | 169 | 1,11,139 | 6.5 | 6.5 | 4% |
| Gujarat Mineral Development Corporation | Metals & Mining | 262 | 8,320 | 9.55 | 9.55 | 4% |
| Oil India | Oil & Gas | 343 | 55,833 | 7 | 12.5 | 4% |
| Power Grid Corporation of India | Utilities | 289 | 2,69,159 | 3.25 | 10.5 | 4% |
| Bank Of Baroda | Financials | 229 | 1,18,610 | 7.6 | 7.6 | 3% |
| Bank of Maharashtra | Financials | 44 | 33,551 | 1.4 | 1.4 | 3% |
| Hindustan Petroleum Corporation | Oil & Gas | 353 | 75,070 | 11 | 11 | 3% |
| Bank of India | Financials | 106 | 48,154 | 2.8 | 2.8 | 3% |
| General Insurance Corporation of India | Financials | 386 | 67,790 | 10 | 10 | 3% |
लिस्ट में नीचे के पांच स्थानों पर बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, HPCL, बैंक ऑफ इंडिया और GIC हैं, जिनका डिविडेंड यील्ड सिर्फ 3 प्रतिशत है।
माइनिंग सेक्टर से दो कंपनियां इस लिस्ट में आई हैं—कोल इंडिया (8%) और गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (4%)। यूटिलिटी सेक्टर से सिर्फ पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को शामिल किया गया है, जिसकी डिविडेंड यील्ड 4 प्रतिशत है।