facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹739 अरब की मजबूत ऑर्डर बुक से Defence PSU पर बढ़ा भरोसा, ब्रोकरेज ने दिए ₹500+ तक के टारगेट

Advertisement

मजबूत तिमाही नतीजों, 29 फीसदी EBITDA मार्जिन और ₹739 अरब की बड़ी ऑर्डर बुक के दम पर Bharat Electronics को लेकर ब्रोकरेज हाउस काफी उत्साहित हैं

Last Updated- May 21, 2026 | 11:38 AM IST
Bharat Electronics (BEL)

BEL Share Price: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर बुक और आने वाले रक्षा प्रोजेक्ट्स की उम्मीदों के चलते कंपनी को लेकर बाजार का भरोसा बढ़ा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में उम्मीद से ज्यादा ऑर्डर हासिल किए हैं, जिससे आने वाले वर्षों में ग्रोथ को लेकर तस्वीर और मजबूत हुई है। यही वजह है कि कई ब्रोकरेज हाउस BEL को लेकर अब भी काफी बुलिश नजर आ रहे हैं।

BEL का शेयर गुरुवार को करीब 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 423 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा। कंपनी के मार्च तिमाही नतीजों में मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रदर्शन दोनों मजबूत रहे।

मजबूत मार्जिन से उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

कंपनी का EBITDA बाजार अनुमान से करीब 10 फीसदी ज्यादा रहा। चौथी तिमाही में EBITDA मार्जिन 29.1 फीसदी रहा, जो मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन को दिखाता है। हालांकि बढ़ते ऑपरेटिंग खर्चों की वजह से मार्जिन सालाना आधार पर कुछ कमजोर हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि BEL लगातार अपने प्रोडक्ट्स में स्वदेशीकरण बढ़ा रही है और लागत नियंत्रण पर फोकस कर रही है। इसका फायदा कंपनी के मार्जिन में दिख रहा है।

ऑर्डर बुक ने बढ़ाया भरोसा

कंपनी को FY26 में 300 अरब रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, जो उसके अपने अनुमान से भी ज्यादा हैं। इसके बाद BEL की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 739 अरब रुपये पहुंच गई है। यह कंपनी की सालाना बिक्री का करीब 2.7 गुना है। बाजार जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी ऑर्डर बुक कंपनी की आने वाले कई सालों की कमाई को मजबूत आधार देती है।

सेना, नौसेना और एयरफोर्स से मिल सकता है फायदा

BEL को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बड़े रक्षा प्रोजेक्ट्स का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर QRSAM प्रोजेक्ट को लेकर बाजार की नजर बनी हुई है। कंपनी को उम्मीद है कि यह ऑर्डर जून-जुलाई 2026 तक मिल सकता है। इसके अलावा सरकार का डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण और ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर भी BEL जैसी कंपनियों के लिए बड़ा पॉजिटिव माना जा रहा है।

FY27 के लिए कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने FY27 में 15 फीसदी से ज्यादा राजस्व वृद्धि का टारगेट रखा है। साथ ही EBITDA मार्जिन 28 फीसदी से ऊपर बनाए रखने की उम्मीद जताई है। BEL ने FY27 में 550 अरब रुपये के ऑर्डर इनफ्लो का अनुमान दिया है। कंपनी करीब 12 अरब रुपये का कैपेक्स भी करने वाली है, जिससे भविष्य की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी।

ब्रोकरेज हाउस क्यों हैं बुलिश?

नुवामा ने BEL पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए शेयर का 12 महीने का टारगेट 485 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर मार्जिन के दम पर कंपनी FY26 से FY28 के बीच अच्छी कमाई वृद्धि दर्ज कर सकती है।

मोतीलाल ओसवाल ने भी BEL पर ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखी है और शेयर का टारगेट मूल्य 510 रुपये रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी आने वाले वर्षों में 15 फीसदी से ज्यादा राजस्व वृद्धि बनाए रख सकती है।

वहीं, ICICI सिक्योरिटीज शेयर पर ‘ADD’ रेटिंग देते हुए ₹470 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि रक्षा क्षेत्र में सरकार के बढ़ते खर्च और QRSAM जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से BEL को आगे भी फायदा मिलेगा। यही वजह है कि ब्रोकरेज को शेयर में आगे भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने Bharat Electronics पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹532 रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के मार्च तिमाही नतीजे भले ही बहुत तेज ग्रोथ वाले नहीं रहे, लेकिन मुनाफा और मार्जिन बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं।

ब्रोकरेज के मुताबिक BEL के लिए आगे ऑर्डर मिलने की संभावनाएं काफी मजबूत हैं। खासतौर पर QR-SAM, NG-Corvette और P-75I Submarine जैसे बड़े रक्षा प्रोजेक्ट्स से कंपनी को फायदा मिल सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रक्षा सेक्टर में बढ़ते सरकारी खर्च, स्वदेशी रक्षा उपकरणों की मांग और मजबूत ऑर्डर फ्लो के चलते BEL लंबे समय तक बाजार की पसंद बना रह सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement