facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ब्रोकरों को शेयर बाजार में हेरफेर को लेकर सतर्क रहने की जरूरत: SEBI सदस्य

Advertisement

शेयर बाजार में गड़बड़ियों पर नकेल कसते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ हेरफेर के लिए कार्रवाई कर रही है।

Last Updated- February 24, 2024 | 4:04 PM IST
SEBI

शेयर बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्षणेय ने शनिवार को पूंजी बाजार में हेरफेर के प्रति सावधान करते हुए ब्रोकरों को सतर्क रहने और ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा।

शेयर बाजार में गड़बड़ियों पर नकेल कसते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ हेरफेर के लिए कार्रवाई कर रही है। निवेशकों के भरोसे के महत्व पर जोर देते हुए वार्ष्णेय ने कहा कि अगर निवेशकों का भरोसा नहीं है, तो “सब कुछ विफल हो जाएगा”।

उन्होंने कहा कि कुछ ब्रोकर हेराफेरी में शामिल हैं और ब्रोकर समुदाय को नजर रखनी चाहिए क्योंकि “सिस्टम में बुरे तत्व आ सकते हैं।” वह राष्ट्रीय राजधानी में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) के 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य ने कहा कि संस्थाओं को दक्षता के साथ-साथ व्यवसाय में सुधार के लिए तकनीकी विकास पर ध्यान देना चाहिए। वार्ष्णेय ने कहा कि संस्थाओं को तकनीकी विकास पर नजर रखनी चाहिए।

कृत्रिम मेधा (AI) के उपयोग को लेकर पीटीआई-भाषा के एक सवाल के जवाब में वार्ष्णेय ने कहा, “हम जांच के लिए एआई का उपयोग कर रहे हैं… और कई अन्य चीजों के लिए भी इसका उपयोग कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement