facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रुकफील्ड रीट्स ने QIP से जुटाए ₹3,500 करोड़, बेंगलूरु के इकोवर्ल्ड कैंपस के अधिग्रहण की तैयारी तेज

Advertisement

क्यूआईपी से प्राप्त रकम का उपयोग ब्रुकफील्ड के रीट पोर्टफोलियो का विस्तार करने, ऋण चुकाने और सामान्य कंपनी कामकाज पर किया जाएगा

Last Updated- December 10, 2025 | 10:18 PM IST
Rupee

ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये करीब 3,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। क्यूआईपी से प्राप्त रकम का उपयोग ब्रुकफील्ड के रीट पोर्टफोलियो का विस्तार करने, ऋण चुकाने और सामान्य कंपनी कामकाज पर किया जाएगा।

रीट के प्रबंधक ने पात्र संस्थागत निवेशकों को रीट की लगभग 10.93 करोड़ यूनिट का आवंटन लगभग 320 प्रति यूनिट के निर्गम मूल्य पर स्वीकृत कर दिया है। इसमें न्यूनतम मूल्य लगभग 327.33 प्रति यूनिट पर 2.24 फीसदी की छूट यानी लगभग 7.33 प्रति यूनिट का लाभ शामिल है।

इस लेन-देन से प्राप्त धनराशि का उपयोग बेंगलूरु के आउटर रिंग रोड पर स्थित 48 एकड़ में फैले 77 लाख वर्ग फुट के ग्रेड ए ऑफिस कैंपस इकोवर्ल्ड के अधिग्रहण के लिए किया जाएगा। पिछले महीने, रीट ने लगभग 13,125 करोड़ रुपये में इकोवर्ल्ड के अधिग्रहण के लिए बाध्यकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

इस अधिग्रहण के बाद, रीट का परिचालन पोर्टफोलियो 3.2 करोड़ वर्ग फुट से अधिक हो जाएगा, जिसका सकल परिसंपत्ति मूल्य 53,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। इस नियोजन में एसबीआई एमएफ, पराग पारिख फाइनेंशियल एडवाइजरी, कोटक एमएफ, बिड़ला एमएफ, निप्पॉन एमएफ आदि ने हिस्सा लिया।

Advertisement
First Published - December 10, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement