facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE देगा 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर! रिकॉर्ड डेट और अलॉटमेंट की तारीख का ऐलान – जल्द देखें पूरी डिटेल

Advertisement

बोनस शेयर के साथ-साथ बीएसई ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है।

Last Updated- May 13, 2025 | 10:26 AM IST
Bonus share

भारत और एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई लिमिटेड (BSE Ltd) ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए बताया कि 23 मई 2025, शुक्रवार को बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट रखी गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 23 मई तक बीएसई के शेयर होंगे, वे बोनस पाने के हकदार होंगे।

इस बार बीएसई 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है। यानी, हर 1 शेयर पर 2 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। सभी बोनस शेयर पूरी तरह से भुगतान किए गए (fully paid-up) होंगे और इनकी फेस वैल्यू ₹2 रहेगी।

कब मिलेगा बोनस शेयर?

बीएसई ने बताया कि बोनस शेयर सोमवार, 26 मई 2025 को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी मंगलवार, 27 मई 2025 से ये शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। यह बीएसई की दूसरी बार की गई बोनस शेयर घोषणा है। इससे पहले कंपनी ने मार्च 2022 में बोनस शेयर जारी किए थे।

Also Read | LTImindtree ने की 45 करोड़ डॉलर की मेगाडील, मर्जर के बाद अब तक का सबसे बड़ा सौदा

डिविडेंड की भी घोषणा, ₹23 प्रति शेयर मिलेगा

बोनस शेयर के साथ-साथ बीएसई ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी इस साल अपनी स्थापना के 150 साल पूरे कर रही है, जिसे खास अंदाज़ में मनाते हुए बीएसई ने ₹5 का स्पेशल डिविडेंड और ₹18 का फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। यानी कुल मिलाकर हर ₹2 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर ₹23 का डिविडेंड मिलेगा।

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई 2025, बुधवार तय की गई है। अगर शेयरधारकों की आम बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलती है, तो बीएसई यह डिविडेंड 18 सितंबर 2025 तक अपने योग्य शेयरधारकों को भुगतान कर देगी।

शेयरों में तेज़ी

इस घोषणा के बाद बीएसई के शेयरों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला। मंगलवार, 13 मई को बीएसई का शेयर ₹7182 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में 3.26% ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement