facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE ने जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को इंडेक्स से बाहर करने का फैसला 31 अगस्त तक के लिए टाला

Advertisement

JFSL के शेयरों में लगातार दो दिनों तक 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगने के बाद इसे BSE के सभी सूचकांकों से हटाने का फैसला अब 31 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

Last Updated- August 25, 2023 | 3:34 PM IST
JFSL

शेयर बाजार में 21 अगस्त को सूचीबद्ध हुई रिलायंस समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Ltd) को BSE के सभी सूचकांकों से हटाने का फैसला अब 31 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, JFSL के शेयरों में लगातार दो दिनों तक 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगने के बाद इसे BSE के सभी सूचकांकों से हटाने का फैसला अब 31 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

1 सितंबर को कारोबार शुरू होने से पहले, JFSL के शेयरों को सेंसेक्स, सेंसेक्स 50, बीएसई 100, बीएसई 500 सहित सभी एसएंडपी बीएसई सूचकांकों से हटा दिया जाएगा।

JFSL के शेयरों में लोअर सर्किट लगने से तारीख आगे बढ़ी

BSE ने अपने एक सर्कुलर में कहा कि चूंकि JFSL के शेयरों में लगातार दो दिनों, यानी 24 अगस्त और 25 अगस्त को लोअर सर्किट लगा, इसलिए सभी एसएंडपी बीएसई सूचकांकों से JFSL को हटाने का काम अब अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। JFSL को अब BSE के सभी सूचकांकों से 1 सितंबर को कारोबार शुरू होने से पहले हटा दिया जाएगा।

Also read: LIC ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदी 6.66 प्रतिशत हिस्सेदारी, करीब 2 प्रतिशत बढ़ा शेयर

बता दें कि इससे पहले BSE ने जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को इंडेक्स से बाहर करने का फैसला 29 अगस्त तक के लिए टाल दिया था। तब BSE ने अपने सर्कुलर में कहा था कि अगर कंपनी के शेयर में लोअर सर्किट अगले दो दिन भी लगता है तो फिर सूचकांक से हटाने का कदम दो दिन आगे बढ़ा दिया जाएगा।

शेयर बाजार ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद जियो फाइनैंशियल के सूचीबद्ध होने को ध्यान में रखते हुए इसे सूचकांक का हिस्सा बनाया था ताकि यह मूल कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव से अधिक प्रभावित न हो।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई फाइनेंशियल सर्विस फर्म जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बीएसई सेंसेक्स पर 265 रुपये जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 262 रुपये पर सूचीबद्ध हुए थे।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement