facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE dividend 2025 date: 2:1 बोनस शेयर के बाद फाइनल डिविडेंड पर फैसला, जानें अगले हफ्ते कब होगा ऐलान

Advertisement

BSE ने अब तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

Last Updated- May 04, 2025 | 2:57 PM IST
BSE

अप्रैल-जून के बीच चल रहे रिज़ल्ट सीज़न में BSE भी अपना जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) का रिज़ल्ट इस हफ्ते जारी करने वाला है। इसके साथ ही कंपनी अपने शेयरधारकों को फाइनल डिविडेंड देने का फैसला भी इसी दिन कर सकती है। BSE ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक मंगलवार, 6 मई 2025 को होगी। इस बैठक में कंपनी के वित्त वर्ष 2024-25 (1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025) के लिए स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड ऑडिटेड रिज़ल्ट्स को मंज़ूरी दी जाएगी।

कंपनी ने जानकारी दी है कि इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत ट्रेडिंग विंडो 1 अप्रैल 2025 से बंद कर दी गई थी और यह 8 मई 2025 तक बंद रहेगी। इस दौरान कंपनी से जुड़े लोग BSE के शेयरों की खरीद-फरोख्त नहीं कर सकते।

डिविडेंड पर भी होगा विचार

इस बैठक में कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड देने पर भी विचार करेगी। अगर मंज़ूरी मिलती है, तो यह BSE की दूसरी बड़ी शेयरधारक रिवॉर्ड घोषणा होगी। इससे पहले मार्च 2025 में कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की थी।

BSE ने 30 मार्च 2025 को घोषणा की थी कि वह अपने शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगा। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास BSE का 1 शेयर है, तो उसे 2 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। ये बोनस शेयर ₹2 फेस वैल्यू के होंगे।

बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं

हालांकि, BSE ने अब तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने कहा था कि रिकॉर्ड डेट जल्द तय की जाएगी और इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए दी जाएगी। माना जा रहा है कि 6 मई की बोर्ड बैठक में यह तारीख भी तय हो सकती है।

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement