facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BSE ने जारी किया 2025 का शेयर बाजार छुट्टी कैलेंडर, जानें कितने दिनों बंद रहेगा मार्केट

दिवाली (अक्टूबर 21) के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इसके समय की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज बाद में करेगा।

Last Updated- December 13, 2024 | 9:14 PM IST
BSE, Share market today

भारतीय शेयर बाजारों में साल 2025 में कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी। इनमें फरवरी, मई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी होगी, जबकि मार्च और अगस्त में दो-दो। अप्रैल और अक्टूबर में तीन-तीन छुट्टियां रहेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज ने दी।

फरवरी से दिसंबर तक छुट्टियों की लिस्ट:

फरवरी 26 (बुधवार): महाशिवरात्रि
मार्च 14 (शुक्रवार): होली
मार्च 31 (सोमवार): ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)
अप्रैल 10 (गुरुवार): श्री महावीर जयंती
अप्रैल 14 (सोमवार): डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
अप्रैल 18 (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
मई 1 (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस
अगस्त 15 (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
अगस्त 27 (बुधवार): गणेश चतुर्थी
अक्टूबर 2 (गुरुवार): महात्मा गांधी जयंती/दशहरा
अक्टूबर 21 (मंगलवार): दिवाली
अक्टूबर 22 (बुधवार): दिवाली बलिप्रतिपदा
नवंबर 5 (बुधवार): प्रकाश पर्व (श्री गुरु नानक देव जयंती)
दिसंबर 25 (गुरुवार): क्रिसमस
दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली (अक्टूबर 21) के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इसके समय की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज बाद में करेगा।

वीकेंड पर पड़ने वाले त्योहार

कुछ प्रमुख त्योहार जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), श्री राम नवमी (6 अप्रैल), मुहर्रम (6 जुलाई) रविवार को पड़ेंगे, जबकि बकरीद (7 जून) शनिवार को होगी।

First Published - December 13, 2024 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट