facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2026: 1 फरवरी, रविवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, BSE और NSE का बड़ा ऐलान

Advertisement

BSE ने अपने नोटिस में कहा कि 1 फरवरी 2026 को इंडाइसेज़ की गणना की जाएगी, क्योंकि इस दिन को यूनियन बजट के कारण स्पेशल ट्रेडिंग डे घोषित किया गया है

Last Updated- January 16, 2026 | 6:39 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार रविवार, 1 फरवरी को भी खुले रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रस्तुति के चलते उस दिन बाजार में ट्रेडिंग होगी।

BSE ने अपने नोटिस में कहा कि 1 फरवरी 2026 को इंडाइसेज की गणना की जाएगी, क्योंकि इस दिन को यूनियन बजट के कारण स्पेशल ट्रेडिंग डे घोषित किया गया है। एक्सचेंज के मुताबिक, बाजार नियमित ट्रेडिंग समय में ही खुले रहेंगे।

वहीं NSE ने अलग सर्कुलर में बताया कि यूनियन बजट की प्रस्तुति के मौके पर 1 फरवरी 2026 को लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। NSE के अनुसार, उस दिन ट्रेडिंग का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा, जैसा कि आम दिनों में होता है।

Also Read: Market This Week: तिमाही नतीजों से मिला सहारा, लेकिन यूएस ट्रेड डील चिंता से दबाव; सेंसेक्स-निफ्टी रहे सपाट

गौर करने वाली बात यह है कि 2017 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब यूनियन बजट किसी रविवार को पेश किया जाएगा। साल 2017 से ही बजट पेश करने की तारीख 1 फरवरी तय की गई थी।

हालांकि, 1 फरवरी को गुरु रविदास जयंती भी है, जिसे लेकर कुछ राज्यों में सरकारी छुट्टी रहती है। यह दिन 15वीं सदी के संत और समाज सुधारक गुरु रविदास की याद में मनाया जाता है। इसके बावजूद शेयर बाजारों ने उस दिन ट्रेडिंग जारी रखने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement