facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹3,800 तक के टारगेट के साथ इन 2 स्टॉक्स में खरीद की सलाह, ब्रेकआउट और मजबूत वॉल्यूम्स दे रहे तेजी के संकेत

Advertisement

शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद दिखा मजबूती का संकेत, Angel One के एनालिस्ट ने बताया कहां लगाएं दांव

Last Updated- July 28, 2025 | 8:19 AM IST
Stock Market

शेयर बाजार में भले ही हाल ही में कुछ कमजोरी देखने को मिली हो, लेकिन कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूती के संकेत साफ दिख रहे हैं। Angel One के इक्विटी टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले के मुताबिक Shyam Metalics and Energy और Torrent Pharma में निवेशकों को अच्छी खरीदारी के मौके मिल सकते हैं। उन्होंने इन दोनों स्टॉक्स पर बुलिश रुख जाहिर किया है और टारगेट प्राइस भी बताया है।

1. Shyam Metalics and Energy (SHYAMMETL)

आखिरी क्लोजिंग प्राइस – ₹969

राजेश भोसले कहते हैं कि सितंबर 2023 से अब तक Shyam Metalics का शेयर ₹950 के आसपास लगातार रुकावट का सामना कर रहा था। लेकिन अब डेली चार्ट पर मजबूत कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट नजर आ रहा है, जिससे यह स्टॉक अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ चला है। उन्होंने बताया कि यह ब्रेकआउट मजबूत वॉल्यूम्स के साथ आया है और RSI (smoothed) ने भी एक नया बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है। यह संकेत देता है कि स्टॉक में अब तेजी का दौर शुरू हो सकता है।

खरीदने की सलाह: ₹960 से ₹969 के बीच
स्टॉपलॉस: ₹915
टारगेट: ₹1,070

2. Torrent Pharma (TORNTPHARM)

आखिरी क्लोजिंग प्राइस – ₹3,603

राजेश भोसले के अनुसार, हाल के दिनों में जब broader मार्केट में कमजोरी थी, तब फार्मा सेक्टर ने डिफेंसिव स्ट्रेंथ दिखाई और बेहतर प्रदर्शन किया। खासतौर पर Torrent Pharma में अच्छी तेजी दिखी। हर छोटी गिरावट पर खरीदारी होती दिखी और स्टॉक ने अगस्त 2024 के हाई लेवल्स को भी पार कर लिया। उन्होंने बताया कि स्टॉक ने एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है और टेक्निकल इंडिकेटर भी पॉजिटिव सिग्नल दे रहे हैं। आने वाले समय में इसमें और तेजी की उम्मीद है।

खरीदने की सलाह: ₹3,580 से ₹3,603 के बीच
स्टॉपलॉस: ₹3,500
टारगेट: ₹3,800

डिस्क्लेमर: यह लेख Angel One Ltd. के इक्विटी टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले की राय पर आधारित है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement