facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s EGM में बायजू रवींद्रन और उनका परिवार नहीं लेगा हिस्सा, हटाए जा सकते हैं बोर्ड से

Advertisement

हाई कोर्ट ने 21 फरवरी को Byju's में 32 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले शेयरधारकों की ओर से सामूहिक रूप से बुलाई गई ईजीएम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Last Updated- February 23, 2024 | 9:12 AM IST
Byju Ravindran Jail Time

Byju’s की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के चुनिंदा निवेशकों ने आज यानी 23 फरवरी को एक आम बैठक (EGM) बुलाई है। इस बैठक में कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन और उनके परिवार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटाए जाने के प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई है। साथ ही इस बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होनी है।

आज होने वाली ईजीएम में रवींद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने के लिए शेयरधारक वोटिंग करने वाले हैं। वहीं इस ईजीएम में बायजू रवींद्रन और कंपनी के बोर्ड के अन्य सदस्य हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें, Byju’s के बोर्ड में बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी और को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ और भाई रिजू रवींद्रन शामिल हैं।

आज की बैठक में कंपनी के शेयरहोल्डर्स कथित रुप से कुप्रबंधन और विफलताओं को लेकर सीईओ बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्यों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से बाहर करने के लिए कुछ निवेशकों की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग करेंगे। हालांकि इस बैठक में हुई वोटिंग का नतीजा 13 मार्च तक लागू नहीं होगा।

ये पढ़े: ईडी ने बैजू के खिलाफ नोटिस ‘अपग्रेड’ किया

हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

बता दें, हाई कोर्ट ने 21 फरवरी को Byju’s में 32 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले शेयरधारकों की ओर से सामूहिक रूप से बुलाई गई ईजीएम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

वहीं इस मामले में Byju’s के प्रवक्ता ने कहा, ‘बायजू रवींद्रन या कोई अन्य बोर्ड सदस्य इस अमान्य ईजीएम में शामिल नहीं होंगे। इसका मतलब है कि इसके बावजूद भी ईजीएम बुलाए जाने पर उसमें जरूरी कोरम नहीं होगा और एजेंडा पर चर्चा या मतदान को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। Byju’s के संरक्षक के रूप में कानून की स्थापित प्रक्रियाओं का सम्मान करना और कंपनी की अखंडता की रक्षा करना फाउंडर्स की जिम्मेदारी है।’

ये पढ़े: Byju’s के फाउंडर रवींद्रन की बढ़ सकती है मुश्किलें! ED ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया

 

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement