facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कैपिटल इन्फ्रा इनविट और अधिग्रहण पर करेगा विचार, IPO 7 जनवरी से खुलेगा

Advertisement

ट्रस्ट अपने पोर्टफोलियो का विस्तार हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) परिसंपत्तियों से आगे करना चाहता है, जिसमें निवेशकों की दिलचस्पी है।

Last Updated- January 02, 2025 | 10:48 PM IST
Capital Infra will consider InvIT and acquisition, IPO will open from January 7 कैपिटल इन्फ्रा इनविट और अधिग्रहण पर करेगा विचार, IPO 7 जनवरी से खुलेगा

कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट (विगत में नैशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट) भविष्य में और सड़क परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर विचार करेगा। ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों व थर्ड पार्टी प्रोजेक्ट्स से यह जानकारी मिली। ट्रस्ट अपने पोर्टफोलियो का विस्तार हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) परिसंपत्तियों से आगे करना चाहता है, जिसमें निवेशकों की दिलचस्पी है। ट्रस्ट के सीईओ मनीश सतनालीवाला ने ये बातें कही। अभी सात राज्यों में ट्रस्ट की मौजूदगी है और ट्रस्ट का इरादा अपने पोर्टफोलियो का और इलाकों में विस्तार का है।

सीइओ ने कहा कि आगे के अधिग्रहण के लिए ट्रस्ट के पास थोड़ी और गुंजाइश है और वह कर्ज के जरिये कुछ परिसंपत्तियों का अधिग्रहण करेगा। उन्होंने कहा, उसके बाद हम इस साल के आखिर या अगले साल एक बार फिर बाजार में उतर सकते हैं। ट्रस्ट का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 7 जनवरी, मंगलवार को खुलने जा रहा है।

अपने शुरुआती पोर्टफोलियो के लिए ट्रस्ट पूरी व राजस्व सृजित करने वाली परिसं​पत्तियों का अधिग्रहण, प्रबंधन व निवेश करेगा, जो करीब 682.43 किलोमीटर का होगा और यह परिचालित व एनएचएआई की तरफ से मिली रियायत वाला होगा और इसका स्वामित्व व परिचालन संबंधित परियोजना के एसपीवी के पास होगा। ये सड़कें हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हैं।

मंगलवार को खुल रहे आईपीओ का कीमत दायरा 99 से 100 रुपये प्रति यूनिट रखा गया है। इनविट ने 27 दिसंबर 2024 को आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे, जिसके जरिये 1,578 करोड़ रुपये तक जुटाए जाएंगे। कुल इश्यू में 1,077 करोड़ रुपये के नए शेयर हैं जबकि 501 करोड़ रुपये का ओएफएस।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement