facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

22 जनवरी को बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड पर होगा फैसला, शेयरधारकों के लिए 30 जनवरी रिकॉर्ड डेट

Last Updated- January 07, 2026 | 2:48 PM IST
HUL Dividend

कैपिटल मार्केट से जुड़ी प्रमुख कंपनी कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) अपने शेयरधारकों के लिए जल्द ही अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। कंपनी ने अगले बोर्ड मीटिंग की तारीख तय कर दी है, जिसमें दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही (Q3 FY26) के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। अगर बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो यह स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी का पहला अंतरिम डिविडेंड होगा।

22 जनवरी को होगी बोर्ड मीटिंग

CAMS ने 23 दिसंबर 2025 को एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 22 जनवरी 2026, गुरुवार को होगी। इस बैठक में कंपनी दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के बिना ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी देगी। इसके अलावा ऑडिटर्स की लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट को भी रिकॉर्ड पर लिया जाएगा और अंतरिम डिविडेंड देने पर फैसला किया जाएगा।

कंपनी ने बताया है कि अगर बोर्ड अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो 30 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा। इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

CAMS का शेयर प्राइस और मार्केट कैप

बुधवार, 7 जनवरी को CAMS का शेयर बीएसई पर ₹754.85 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद के मुकाबले 0.69% अधिक है। CAMS, BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹18,600 करोड़ से ज्यादा है।

दिसंबर 2025 में हुआ था स्टॉक स्प्लिट

CAMS ने दिसंबर 2025 में अपने इतिहास का पहला स्टॉक स्प्लिट किया था। इस दौरान कंपनी ने शेयर का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹2 कर दिया था। स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 5 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की थी।

डिविडेंड देने का मजबूत रिकॉर्ड

CAMS का डिविडेंड देने का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। कंपनी का मौजूदा डिविडेंड यील्ड करीब 1.49 फीसदी है। साल 2025 में CAMS ने चार बार डिविडेंड दिया था- फरवरी में ₹17.50, जुलाई में ₹19, अगस्त में ₹11 और नवंबर में ₹14। वहीं, साल 2024 में कंपनी ने कुल ₹64.50 और साल 2023 में ₹40.50 का डिविडेंड अपने शेयरधारकों को दिया था।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement