facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cellecor IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेचने वाली कंपनी की मार्केट में एंट्री, सुस्त लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

Advertisement

Cellecor IPO Listing: आईपीओ निवेशकों को 5 फीसदी का मुनाफा हुआ। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 92 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।

Last Updated- September 28, 2023 | 12:47 PM IST
Laxmi Dental IPO

Cellecor IPO Listing : इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेचने वाली कंपनी सेलेकोर गैजेट्स (Cellecor Gadgets) के शेयरों की आज (28 सितंबर)  बाजार में लिस्टिंग हो गई है। NSE के SME प्लेटफॉर्म पर कंपनी की सुस्त शुरुआत हुई। हालांकि, लिस्टिंग के कुछ देर बाद ही इसके शेयर में 5 फीसदी की तेजी आई और  96.60 रुपये (Cellecor Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को 5 फीसदी का मुनाफा हुआ। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 92 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।

Cellecor Gadgets के आईपीओ को 116.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और साथ ही निवेशकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 50 रुपये था, जिसका मतलब 142 रुपये की लिस्टिंग कीमत थी और खुदरा हिस्सा 124.08 गुना बुक किया गया था।

यह भी पढ़ें : Yatra Online listing: पर्यटन सर्विस कंपनी के शेयरों की 10% डिस्काउंट पर हुई मार्केट में एंट्री, जानें शेयर प्राइस

इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 57.58 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 176.54 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 124.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 55,18,800 इक्विटी शेयर जारी हुए हैं।

जानें Cellecor IPO से जुड़ी अन्य जानकारी

सेलेकोर गैजेट्स का आईपीओ 15 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 20 सितंबर को बंद हुआ। कंपनी ने इश्यू से 50.77 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 87-92 रुपये तय किया गया था। यह ऑफर पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था और इसमें ऑफर फॉर सेल प्रस्ताव शामिल नहीं था।

कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसा का उपयोग 40 करोड़ रुपये की वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

यह भी पढ़ें : Valiant Laboratories IPO: बुखार की दवा बनाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, निवेशकों के लिए बढ़िया मौका

क्या काम करती है Cellecor कंपनी?

Cellecor Gadgets 2020 में बनी कंपनी का काम टीवी, मोबाईल फोन, स्मार्ट वियरेबल्स, मोबाईल एक्सेसरीज, स्मार्ट वॉच और नेकबैंड्स जैसे गैजेट्स की ब्रांडिंग कर सेल करना है।
कंपनी ने मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 7.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले के 2.14 करोड़ रुपये था। इसी अवधि के दौरान परिचालन से राजस्व 121.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 264.35 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement