facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Cement Stock: ₹11,574 तक जाने का अनुमान, ब्रोकरेज ने रेटिंग में भी किया बदलाव

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, सीमेंट इंडस्ट्री में कंपनियों का आपस में विलय (Consolidation) धीमी गति से लेकिन लगातार जारी रहेगा।

Last Updated- March 12, 2025 | 6:35 PM IST
Cement Stocks

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने UltraTech Cement (UTCL) के शेयर पर ‘HOLD’ रेटिंग दी है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल कंपनी का शेयर प्राइस ₹10,439 है और अगले 12 महीनों में इसका टारगेट प्राइस ₹11,574 तय किया गया है। इस टारगेट प्राइस के हिसाब से यह स्टॉक करीब 11% का संभावित रिटर्न दे सकता है।

UltraTech Cement के मैनेजमेंट से हाल ही में हुई बातचीत में कंपनी ने भविष्य में ग्रोथ और मुनाफे पर फोकस बनाए रखने की बात दोहराई। UTCL को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 (FY26) में सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहेगी, क्योंकि बाजार में मांग बनी हुई है।

धीमी लेकिन जारी रहेगा इंडस्ट्री में बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, सीमेंट इंडस्ट्री में कंपनियों का आपस में विलय (Consolidation) धीमी गति से लेकिन लगातार जारी रहेगा। इसमें कुछ कंपनियां अपनी खुद की ग्रोथ (Organic Growth) पर ध्यान देंगी, जबकि कुछ अन्य अधिग्रहण (Inorganic Growth) के जरिए आगे बढ़ेंगी।

लागत में कमी और नए अधिग्रहण पर जोर

UltraTech Cement को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) तक प्रति टन ₹300 से अधिक की लागत बचत हासिल की जा सकती है। कंपनी ने Kesoram Industries और India Cements को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा है, जो FY27 और FY28 तक पूरा हो सकता है। इस बदलाव के लिए कंपनी को ₹1,500 से 2,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करना पड़ सकता है।

ब्रोकरेज का नजरिया

नुवामा ब्रोकरेज का कहना है कि हाल ही में सीमेंट की कीमतों और मांग में सुधार देखने को मिला है, जिससे कंपनी को फायदा होगा। हालांकि, कंपनी के प्रदर्शन और इंडस्ट्री की स्थिति को देखते हुए ‘HOLD’ रेटिंग बरकरार रखी गई है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹11,574 तय किया गया है।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement