facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैड लोन का सबसे बुरा दौर खत्म? Axis Bank समेत इन 6 शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,810 तक के टारगेट

Advertisement

लोन ग्रोथ और कमाई में सुधार से बैंकिंग सेक्टर को सहारा, एक्सिस बैंक और कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ब्रोकरेज की पहली पसंद

Last Updated- June 03, 2026 | 9:54 AM IST
Bank Stocks to buy

Bank Stocks to Buy: बैंकों के लिए मार्च तिमाही अच्छी रही है। पिछले कुछ समय से माइक्रोफाइनेंस और बिना गारंटी वाले कर्ज को लेकर जो चिंता बनी हुई थी, वह अब कम होती दिख रही है। बैंकों की कर्ज देने की रफ्तार भी अच्छी रही, मुनाफा बढ़ा और बैड लोन का दबाव भी घटा है। कुल मिलाकर बैंकिंग सेक्टर की तस्वीर पहले से काफी बेहतर नजर आ रही है।

सेंट्रम की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर बैंकों ने उम्मीद से अच्छे नतीजे दिए हैं। एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आरबीएल बैंक ने अच्छी लोन ग्रोथ दिखाई। वहीं उज्जीवन और सूर्योदय जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंकों को माइक्रोफाइनेंस कारोबार में सुधार का फायदा मिला।

लोगों ने ज्यादा कर्ज लिया, बैंकों का कारोबार बढ़ा

मार्च तिमाही में कर्ज की मांग मजबूत रही। छोटे कारोबार, सर्विस सेक्टर, गोल्ड लोन, वाहन लोन और होम लोन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। यही वजह रही कि बैंकों की लोन बुक तेजी से बढ़ी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की लोन बुक 21 फीसदी बढ़ी, उज्जीवन एसएफबी की 22 फीसदी और एयू एसएफबी की 19 फीसदी बढ़ी। बैंकों में जमा राशि यानी डिपॉजिट भी अच्छी रफ्तार से बढ़े, जिससे उनकी फंडिंग की स्थिति मजबूत हुई।

यह पढ़ें: Banking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंक

कमाई बढ़ाने में मदद मिली

आमतौर पर ब्याज दरें घटने पर बैंकों की कमाई पर दबाव आता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बैंकों को जमा पर कम ब्याज देना पड़ा, जिससे उनकी कमाई बेहतर रही। फेडरल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू बैंक के मार्जिन में सुधार देखने को मिला। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में इक्विटास, उज्जीवन और सूर्योदय ने सबसे ज्यादा सुधार दिखाया। रिपोर्ट का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले समय में भी बैंकों की कमाई अच्छी रह सकती है।

बैड लोन का सबसे बुरा दौर गुजर चुका?

इस तिमाही की सबसे राहत वाली बात यही रही कि बैड लोन बढ़ने की रफ्तार थम गई है। नए फंसे हुए कर्ज कम हुए हैं और बैंकों को बैड लोन के लिए कम पैसा अलग रखना पड़ा है। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और फेडरल बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आरबीएल बैंक, इक्विटास और उज्जीवन में भी हालात सुधरे हैं। रिपोर्ट का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में जो संकट पिछले कुछ समय से बना हुआ था, उसका सबसे मुश्किल दौर अब पीछे छूटता दिख रहा है। इससे आने वाले महीनों में बैंकों की कमाई और बेहतर हो सकती है।

यह पढ़ें: HDFC Bank Stocks: एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.6% लुढ़का, क्या है पूरा मामला?

किन Bank Stocks पर है सबसे ज्यादा भरोसा?

सेंट्रम को यूनिवर्सल बैंकों में एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा पसंद है। ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘खरीदें’ की सलाह दी है और 1,630 रुपये का टारगेट रखा है। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में इक्विटास एसएफबी और सूर्योदय एसएफबी उसकी टॉप पसंद हैं। इक्विटास के लिए 79 रुपये और सूर्योदय के लिए 240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के लिए 1,810 रुपये, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए 1,227 रुपये और उज्जीवन एसएफबी के लिए 73 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है।

बैंक रेटिंग मौजूदा भाव (रुपये) टारगेट प्राइस (रुपये) संभावित रिटर्न (%)
एक्सिस बैंक खरीदें 1,251 1,630 30.3%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक खरीदें 977 1,227 25.6%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक खरीदें 70 79 12.9%
फेडरल बैंक न्यूट्रल 293 310 5.8%
आईसीआईसीआई बैंक खरीदें 1,228 1,810 47.4%
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक न्यूट्रल 71 73 2.8%
आरबीएल बैंक न्यूट्रल 345 294 -14.8%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक खरीदें 169 240 42.0%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक खरीदें 53 73 37.7%

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - June 3, 2026 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement