facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CFO हर्षल पटेल के इस्तीफे का जांच से लेना-देना नहीं: Quant MF

Advertisement

क्वांट फंड ने एक सूचना में कहा है कि शशि कटारिया ने 1 जुलाई को नए सीएफओ का पदभार संभाल लिया है।

Last Updated- July 12, 2024 | 9:37 PM IST
CFO के इस्तीफे का जांच से लेना-देना नहीं: Quant MF, CFO's resignation has nothing to do with the investigation: Quant MF

क्वांट म्युचुअल फंड ने निवेशकों को जानकारी दी है कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हर्षल पटेल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में फंड ने स्पष्ट किया है कि पटेल के इस्तीफे का भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच से कोई संबंध नहीं है।

कंपनी संदिग्ध फ्रंट-रनिंग मामले में सेबी की जांच के दायरे में है। क्वांट ने कहा है कि पटेल ने फ्रंट-रनिंग जांच शुरू होने से कई महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। फर्म ने कहा है, ‘हर्षल पटेल ने 19 फरवरी, 2024 को अपना इस्तीफा दिया और कंपनी के साथ उनकी सेवा का आखिरी दिन 19 मई, 2024 था।’ क्वांट फंड ने एक सूचना में कहा है कि शशि कटारिया ने 1 जुलाई को नए सीएफओ का पदभार संभाल लिया है।

24 जून को बिजनेस स्टैंडर्ड ने खबर दी थी कि बाजार नियामक निवेश से जुड़ी गतिविधियों में प्रबंधकों की कथित अनियमितताओं की वजह से क्वांट म्युचुअल फंड की जांच कर रहा है और उसने फंड कंपनी के दफ्तरों की तलाशी भी ली है। क्वांट फंड ने पुष्टि की है कि सेबी से इस संबंध में पूछताछ आई है।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement