facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिस कैपिटल ने 2.2 अरब डॉलर जुटाए, बना अब तक का सबसे बड़ा इंडिया फोक्स्ड प्राइवेट इक्विटी फंड

Advertisement

इससे दुनिया भर में धन जुटाने के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद भारत की दीर्घाव​धि विकास की राह में बढ़ती वैश्विक और घरेलू दिलचस्पी का पता चलता है

Last Updated- November 05, 2025 | 8:16 AM IST
Passive Mutual Fund
Representative Image

भारत की सबसे बड़ी देसी प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रिस कैपिटल ने अपने दसवें फंड ‘क्रिसकैपिटल एक्स’ को 2.2 अरब डॉलर के साथ पूरा कर लिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा भारत-केंद्रित प्राइवेट इक्विटी फंड है। यह रकम पिछले 1.35 अरब डॉलर के फंड से काफी अधिक है। इससे दुनिया भर में धन जुटाने के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद भारत की दीर्घाव​धि विकास की राह में बढ़ती वैश्विक और घरेलू दिलचस्पी का पता चलता है।

यह फंड अपनी पहली क्लोजिंग के छह महीने के भीतर ही संपन्न हो गया। उसने वैश्विक और पहली बार भारतीय निवेशकों के विविध आधार को आकर्षित किया। लगभग 85 प्रतिशत प्रतिबद्धताएं पेंशन फंडों, बीमा कंपनियों और सॉवरिन फंडों सहित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मिलीं। भारतीय संस्थागत निवेशकों और बड़े फैमिली ऑफिसों का योगदान लगभग 15 प्रतिशत रहा।

क्रिसकैपिटल में पार्टनर गौरव आहूजा ने कहा, ‘यह पहली बार है जब फंड ने घरेलू निवेशकों से पूंजी जुटाई है। भारत में संपत्ति बढ़ रही है और संगठित फैमिली ऑफिसों की संख्या में वृद्धि हुई है। कई बड़े परिवार अपने परिचालन व्यवसायों से बाहर निकलकर वैकल्पिक प्लेटफॉर्मों पर निवेश की सोच रहे हैं। हमें लगा कि इस पूंजी का लाभ उठाने का यह सही समय है।’

आहूजा ने बताया कि कंपनी ने लगभग 50 घरेलू निवेशकों से 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। उन्होंने कहा, ‘यह पूल तेजी से बढ़ रहा है। हमें लंबी अवधि के निजी इक्विटी निवेश के लिए मजबूत दिलचस्पी दिख रही है।’ कंपनी अगले तीन से चार वर्षों में फंड एक्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। इस तरह वह उद्यम प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं, फार्मास्युटिकल्स और स्वास्थ्य सेवा, उपभोक्ता और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में स्थापित, उच्च-वृद्धि वाले व्यवसायों को समर्थन देने की रणनीति जारी रखेगी।

क्रिसकैपिटल ने अब तक 110 से ज्यादा निवेश किए हैं और उनमें से 80 से अ​धिक से वह बाहर निकल चुकी है। इनमें मैनकाइंड फार्मा, एनएसई, इन्फोगेन, केआईएमएस हॉस्पिटल्स और सेंटर-फॉर-साइट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस फंड ने अपनी स्थापना के बाद से भारत में 5.5 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है और सभी में निकलने पर 3 गुना रिटर्न मिला। आहूजा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘हमने पांच वर्षों में 3 गुना रिटर्न का लक्ष्य रखा है और फंड के पूरे जीवनकाल में हमारा प्रदर्शन लगातार 25 प्रतिशत से अधिक रहा है।’

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement