facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 में Cigarette company ने किया ₹10 डिविडेंड का ऐलान, मशहूर निवेशक राधाकिशन दमानी का है निवेश

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि यह डिविडेंड उसकी 94वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंज़ूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर भुगतान या भेजा जाएगा।

Last Updated- April 25, 2025 | 3:31 PM IST
dividend

VST Industries ने 25 अप्रैल को ₹10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड कंपनी के ₹10 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए दी। कंपनी की पहचान एक प्रमुख सिगरेट निर्माता के तौर पर है और इसमें दिग्गज निवेशक राधाकिशन एस दमानी का निवेश है।

AGM के बाद मिलेगा भुगतान

कंपनी ने बताया है कि यह डिविडेंड उसकी 94वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंज़ूरी मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर भुगतान या भेजा जाएगा। AGM की तारीख का ऐलान आगे किया जाएगा, जिसके बाद डिविडेंड मिलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

लगातार डिविडेंड देने वाली कंपनी

VST Industries का डिविडेंड रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। पिछले साल यानी जून 2024 में कंपनी ने ₹150 का फाइनल डिविडेंड दिया था। उससे पहले अगस्त 2023 में भी ₹150 का कैश डिविडेंड दिया गया था। साल 2022 में कंपनी ने ₹140 प्रति शेयर और 2021 में ₹114 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

तिमाही नतीजों में गिरावट

डिविडेंड के साथ-साथ कंपनी ने जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही (Q4) के नतीजे भी जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 40% घटकर ₹53 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹88.2 करोड़ था। कंपनी की कुल आय (Revenue) भी 6.9% घटकर ₹349 करोड़ रह गई, जो पहले ₹375 करोड़ थी। इसके साथ ही EBITDA यानी कमाई से जुड़े अहम आंकड़े भी प्रभावित हुए। EBITDA 28.6% गिरकर ₹69.3 करोड़ पर आ गया, जो पिछले साल ₹97 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 20% रह गया, जबकि एक साल पहले यह 26% था।

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement