facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्राइवेट बैंक हर 3 शेयर पर दे रहा 1 मुफ्त, 200% का डिविडेंड भी तोहफा; शेयर खरीदने की मची लूट

Advertisement

Bonus and Dividend: बैंक के वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2 रुपये यानी 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 200 प्रतिशत डिविडेंड की सिफारिश की है।

Last Updated- April 28, 2026 | 11:25 AM IST
HUL Dividend

City Union Bank Bonus Share: प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक (Union Bank) के शेयरों में मंगलवार सुबह के कारोबार में 8 प्रतिशत की तेजी देखी गई। बैंक ने मार्च तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए। साथ ही निवेशकों के लिए 200 प्रतिशत डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने का भी ऐलान किया है।

City Union Bank Bonus Share and Dividend

सिटी यूनियन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ अपने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड ने बोनस इश्यू का रेश्यो 1:3 तय किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को पूरी तरह पेड अप हर तीन शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। हालांकि, बैंक ने अभी बोनस और डिविडेंड दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है। ये दोनों फैसले वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू होंगे।

बैंक ने बीएसई फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2 रुपये यानी 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 200 प्रतिशत डिविडेंड की सिफारिश की गई है। इसका भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद किया जाएगा।

यह पढ़ें: टाटा की इस कंपनी का बड़ा तोहफा! हर 2 शेयर पर 1 फ्री, ₹6 डिविडेंड भी; रिकॉर्ड डेट फाइनल

तीसरा बोनस इश्यू

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, यह सिटी यूनियन बैंक का तीसरा बोनस इश्यू है। इससे पहले बैंक ने 2017 और 2018 में बोनस शेयर जारी किए थे। सिटी यूनियन बैंक का मुख्यालय तमिलनाडु के कुंभकोणम में है। हाल ही में बैंक ने अपनी 1000वीं शाखा कुंभकोणम के अम्माचत्तिरम में खोली है। अब बैंक 18 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रहा है।

City Union Bank Q4 Results: कैसे रहे नतीजे?

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया। यह किसी एक तिमाही का अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 288 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 31 प्रतिशत बढ़कर 786 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 600 करोड़ रुपये थी। वहीं, गैर-ब्याज आय 251 करोड़ रुपये से बढ़कर 290 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement