facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टॉक एक्सचेंज से अलग हो क्लियरिंग कॉरपोरेशन: सेबी

Advertisement

क्लीयरिंग कॉरपोरेशन एक एक्सचेंज के लिए लेनदेन की पुष्टि, निपटान और उसकी डिलिवरी में मददगार होते हैं।

Last Updated- November 22, 2024 | 10:22 PM IST
stock market

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को क्लियरिंग कॉरपोरेशनों (सीसी) के स्वामित्व के विनिवेश या विविधीकरण का प्रस्ताव दिया है। अभी इनका शत-प्रतिशत स्वामित्व स्टॉक एक्सचेंजों के पास है। शुक्रवार को जारी एक परामर्श पत्र में बाजार नियामक सेबी ने इन निगमों के मूल स्टॉक एक्सचेंज से स्वतंत्र होने की बात कही है।

वर्तमान में शेयर बाजार में दो क्लियरिंग कॉरपोरेशनों हैं जिनका स्वामित्व बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास है। बाकी दूसरे सीसी जिंस बाजार और डेट बाजार से जुड़े हैं।

क्लीयरिंग कॉरपोरेशन एक एक्सचेंज के लिए लेनदेन की पुष्टि, निपटान और उसकी डिलिवरी में मददगार होते हैं।

सेबी ने कहा, ‘विभिन्न सेगमेंट में काम करने वाले सीसी के स्वामित्व को मूल एक्सचेंज से दूर कर उसमें विविधता लाने से एमआईआई की वित्तीय और परिचालन स्वतंत्रता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित होगा कि वे मुख्य रूप से जनहित में काम कर सकें और सभी एमआईआई के लिए एक समान अवसर सुनिश्चित हो सकें और एक ही बड़े तंत्र पर निर्भरता कम हो सके।’

बाजार नियामक का मानना ​​है कि क्लियरिंग कॉरपोरेशनों को तकनीक, परिचालन, मानव संसाधन में उचित निवेश के लिए स्वतंत्र रूप से फंडिंग करने और अपने निपटान गारंटी फंड (एसजीएफ) को बनाए रखने में पूरी तरह सक्षम होना चाहिए।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement